Let’s travel together.

तेंदू पत्ता की तुड़ाई में लगे मजदूर,पत्ते की सुखाई का काम भी जारी

0 67

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज सहित आसपास ग्रामीण अंचलों के चारों ओर पहाड़ ही पहाड़ है। यहां के जंगलों में कीमती वनोपज पाए जाते हैं जिसमें प्रमुख रूप से तेंदुपत्ता और महुआ शामिल है। मई के महीने में आमतौर पर तेंदूपत्ता की तोड़ाई शुरू हो जाती है। मौजूदा समय में तेंदूपत्ता ग्रामीणों की आमदनी का मुख्य स्त्रोत बन चुका है।
गणपत शाक्य, शंभू दयाल शाक्य ने बताया कि परिवार सुबह चार बजे उठकर जंगल में चले जाते हैं दोपहर में तेंदूपत्ता तोड़कर वापस घर लौटते हैं फिर तेंदूपत्ता का गड्डी बनाते हैं और फड़ में ले जाते हैं। तेंदूपत्ता से आर्थिक आमदनी हो जाती है। कुंवर माल शाक्य ने बताया कि मई के महीने में तेंदुपत्ता का सीजन होता हैजो उनकी आमदनी का प्रमुख जरिया है। पचास तेंदूपत्ता की एक गड्डी बनाते हैं तेंदुपत्ता का बड़ा पेड़ भी होता है और पौधा भी होता है तेंदू पत्ता छोटे पेड़ों से इकट्ठा किया जाता है जिस जंगल से तोड़कर लाते हैं पूरा परिवार हम लोग जंगल जाते हैं घर में लाकर बांधते हैं और फड़ में ले जाकर बेचते हैं। जिसके बाद उसे फड़ में सुखाया जाता है तेंदूपत्ता का उपयोग बीड़ी बनाने में किया जाता है।


तेंदूपत्ता संग्रहण दर बढ़ाकर 4 हजार रुपए प्रति मानक बोरा तय की गई है। इस संबंध में वन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। राज्य सरकार के इस निर्णय से वर्ष 2024 के संग्रहण वर्ष में प्रदेश के करीब 35 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को आर्थिक लाभ होगा। तेंदूपत्ता संग्राहकों को पिछले साल के मुकाबले अब 162 करोड़ रुपए का अतिरिक्त पारिश्रमिक मिलेगा।
तेंदूपत्ता संग्रहण और व्यापार का कार्य मध्यप्रदेश लघु वनोपज संघ के माध्यम से किया जाता है। राज्य में हर साल करीब 16 लाख मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण कार्य किया जाता है। इसके माध्यम से हर साल मई और जून माह में वन क्षेत्र के पास रहने वाले ग्रामीणों को रोजगार की सुविधा मिलती है। मध्यप्रदेश में तेंदूपत्ता संग्रहण की वर्ष 2017 में पारिश्रमिक दर 1250 रुपए प्रति मानक बोरा थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बंद को पूर्ण समर्थन, गलियों में भी दुकानें बंद     |     खेतो में नरबाई जलाने को लेकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा हुए सख्त, लापरवाह 26 किसानों पर एफआईआर दर्ज     |     नरवाई की आग ने मचाई तबाही, टपरे सहित दो मवेशी जलकर राख     |     पहलवामा हमले ने झकझोरा देश को: हर ओर शोक, निंदा और आक्रोश     |     बेगमगंज में  भूसा खरीदी केंद्र में लगी आग, करीब 5 लाख का भूसा जलकर हुआ खाक      |     जान जोखिम मे डाल रेलवे लाइन पार कर स्कूल के हेडपंप कई लाते हे ग्रामीण पानी     |     नरबाई की आग से मचा हाहाकार,गांव तक पहुंची आग तो ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू     |     मध्य प्रदेश में 14 आईएफएस ऑफीसर हुए इधर से उधर, प्रतिभा शुक्ला संभालेंगी रायसेन सामान्य वन मंडल की कमान     |     बकस्वाहा में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला: नगर बंद, हाईवे जाम, पुलिस पर उठे सवाल     |     शिवपुरी में लगा रोजगार मेला, 238 अभ्यर्थियों का हुआ प्राथमिक चयन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811