Let’s travel together.

साध्वी लक्ष्मी कनक बिहारी दास विदिशा पहुंची

0 129

विदिशा ।शहर एक धार्मिक एवं सांस्कृतिक शहर है। जिसमें धार्मिक आयोजन तो होते ही रहते हैं। यहां महान संतों का भी पदार्पण होता रहता है। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि अयोध्या धाम से श्री राम निर्माण मंदिर समिति ट्रस्टी की सदस्य श्री श्री श्री 108 साध्वी लक्ष्मी कनक बिहारी दास जिनके गुरु ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं, उनका पदार्पण विदिशा में हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस के प्रतिष्ठान स्वर्ण कुसुम ज्वेलर्स पर साध्वी जी के चरण कमल पड़े। जहां पर आपकी प्रतीक्षा शहर की बड़ी-बड़ी हस्तियां कर रही थी।

जहां पर आपका बंदन, अभिनंदन, स्वागत लायन राजकुमार सर्राफ साहब की बहू लायन सुचिता सोनी एवं बिटिया श्रीमती स्वर्ण सोनी द्वारा अंग वस्त्र एवं तिलक लगाकर किया गया। प्रतिष्ठान संचालक द्वारा साध्वी जी को श्री राम जानकी जी की रजत तस्वीर भेंट की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष मानव अधिकार सामाजिक न्याय आयोग लायन अरुण कुमार सोनी को नॉमिनेशन कमेटी ने लायंस क्लब ऑफ विदिशा मेंन का अध्यक्ष घोषित किए जाने पर आपने उनको आशीर्वाद प्रदान किया। आपसे नवयुवक क्षत्रिय स्वर्णकार समाज अध्यक्ष शैलेंद्र सोनी, संचालक नयन ज्वेलर्स प्रतिष्ठान एवं संरक्षक नवयुवक क्षत्रिय स्वर्णकार समाज विदिशा राजेंद्र स्वर्णकार, ग्रेन फैक्ट्री संचालक लायन अजय कुमार साहू, हिंदू उत्सव समिति पूर्व अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा, सफल शिक्षा सेवा समिति संचालक मनोज कौशल, समाजसेवी बृजेंद्र सोनी, समाजसेवी देवांश ताम्रकार, योग शिक्षक अनिल कुमार सोनी कुरवाई, आदि लोगों ने आपसे आशीर्वाद प्राप्त किया। शहर में जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत, सत्कार, सम्मान, बंदन, अभिनंदन कर दर्शनों का लाभ लिया एवं उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811