Let’s travel together.

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों का एक्शन जारी, दंतेवाड़ा में एनकाउंटर में मार गिराए 7 नक्सली

0 89

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का एक्शन जारी है. गुरुवार को दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया. मारे गए नक्सलियों के पास से कई हथियार भी बरामद किए गए. अभी भी सुरक्षबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ जारी है. रुक-रुक कर दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है. सुरक्षाबलों के जवान मोर्चा संभाले हुए हैं. नक्सलियों की मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है. कुछ नक्सली घायल बताए जा रहे हैं.

इस समय छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ SOG, DRG, CRPF, BSF और कोबरा कंमाडो मिलाकर करीब एक हजार जवानों की टीम ऑपरेशन चला रही है. बीते दिनों कांकेर, बस्तर और बीजापुर में भी बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया था. वहीं सुरक्षाबलों के कुछ जवान भी घायल हुए थे. इसी बीच नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही टीम ने गुरुवार को इनपुट के आधार पर दंतेवाड़ा में नक्सलियों को घेर लिया.

सर्च ऑपरेशन पर निकले थे सुरक्षाबल के जवान

पुलिस के मुताबिक, नारायणपुर-बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में प्लाटून नंबर-16 और इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सलियों के दंतेवाड़ा में होने की सूचना मिल थी. इसी सूचना के आधार पर नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बस्तर जिले के DRG और बस्तर फाइटर्स के साथ STF की टीमें सर्च ऑपरेशन पर निकली थीं. सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों की मूवमेंट देख जंगल में छिपे नक्सलियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी.

बढ़ सकता है नक्सलियों की मौत का आंकड़ा

फायरिंग होते देख जवान सतर्क हो गए और अपनी-अपनी पोजिशन ले ली. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी गोलीबारी शुरू कर दी. इस गोलीबारी में मौके पर ही सात नक्सली ढेर हो गए. वहीं 10 से 12 नक्सलियों के घायल होने की खबर है. अभी भी दोनों तरफ से फायरिंग जारी है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. नारायणपुर SP प्रभात कुमार, दंतेवाड़ा SP गौरव रॉय और बस्तर SP शलभ कुमार सिन्हा जवानों से लगातार संपर्क में हैं और पल-पल की अपडेट ले रहे हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811