Let’s travel together.

छोटे भाई और उसकी पत्नी का मर्डर, मासूम भतीजे को भी काट डाला…त्रिपल मर्डर केस से दहला सोनीपत

0 66

हरियाणा के सोनीपत के गांव बिंधरोली में सभी तब हैरान रह गए जब, बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई, उसकी पत्नी और उसके तीन माह के बच्चे को तेजधार हथियार से बेरहमी से काटकर मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल, वारदात के पीछे की असली वजह सामने नहीं आ पाई है.

हत्या की सूचना मिलने के बाद सोनीपत कुंडली थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस एक ही परिवार में हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए, गंभीरता से जांच में जुट गए. पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है. हत्या के आरोपी की खोज के लिए क्राइम ब्रांच की टीम अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं.

तीन हत्याएं करके मौके से फरार

सोनीपत के गांव बिंधरोली के रहना वाला अमरदीप सोनीपत नगर निगम में कौशल रोजगार कार्यालय के तहत परिवार पहचान पत्र विभाग में तैनात था. उसने मधु नाम की महिला से इंटरकास्ट शादी की थी. मधु ने तीन महीने पहले ही एक बेटे को जन्म दिया था, लेकिन किसी बात को लेकर अमरदीप का भाई मंदीप इनसे ईर्ष्या पाले हुए था.

देर रात जब अमरदीप घर के आंगन में सो रहा था, तब पहले तो मंदीप ने अमरदीप पर तेजधार हथियार से हमला करके उसकी जान ले ली. बाद में मधु और तीन महीने के मासूम शिवम को भी बेरहमी से मार डाला और मौके से फरार हो गया.

गांव में डर का माहौल

सबकी जान लेने के बाद जैसे ही सुबह परिवार ने तीनों के शव खून से लथपथ देखे तो उनके होश उड़ गए और गांव में भी डर का माहौल बन गया. हर कोई हैरान है कि आखिर एक भाई ने अपने ही भाई के पूरे परिवार को समाप्त कर डाला. घटना के पीछे की वजह अभी फिलहाल, सामने नहीं आ पाई है.

वारदात की सूचना मिलने पर कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है. क्राइम ब्रांच की कई टीमें मंदीप की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने में जुटी हैं, ताकि उसकी गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो सके और इसका पता लगाया जा सके. सवाल यही कि आखिरकार क्यों मंदीप ने इस तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811