Let’s travel together.

MPEBमाफ़िया कुरैशी बंधुओं के मददगार बिजली कंपनी के Gm सहित 12 अधिकारियों पर हुई कार्रवाई..

0 823

रायसेन ACE एसके गुप्ता सहित 12 अधिकारी सस्पेंड।
अब प्रशासनिक अधिकारियो पर कार्यवाई की सुगबुगाहट हुई तेज़.!!

रायसेन। मप्र बिजली कंपनी के सामान चोर कुरैशी बंधुओं पर कार्रवाई के बाद अब उनकी मदद करने वाले बिजली कंपनी के अफसरों पर गाज गिरने लगी है। बिजली कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर गणेश शंकर मिश्रा ने जफर कुरेशी ओर जुबेर कुरैशी की मदद करने वाले बिजली कंपनी के एक दर्जन अफसरों को मंगलवार को सस्पेंड कर दिया गया।
विदिशा जिले के गंजबासौदा के रहने वाले आरोपी जफर कुरैशी और रायसेन में रहने वाले उसके भाई जुबेर कुरैशी पर मेहरबानी दिखाने वाले बिजली कंपनी के कई अफसर बिजली के खंभे ओर बिजली के तार चोरी के मामले की पुलिस जांच की जद में आ रहे थे। अब आरोपी जफर ओर जुबेर पर बिजली कंपनी ने पुलिस थाने जाकर कई मामलों में प्रकरण दर्ज कराए है। रायसेन में जफर कुरेशी के भाई जुबेर कुरेशी की दो कालोनियो ग्रीन सिटी और श्रीजी पुरम में विद्युतीकरण में चोरी के बिजली पोल ओर तार लगाने के मामले में हुई भारी अनियमितताओं पर विदिशा ओर रायसेन जिले में पुलिस थानों में FIR दर्ज हुई है।

इन पर हुई कार्यवाही..

रायसेन में कॉलोनियों के विद्युतीकरण में अनियमितता और लापरवाही बरतने के आरोप में बिजली कंपनी के अधिकारियों पर गाज गिरी है। मैनेजिंग डायरेक्टर गणेश शंकर मिश्रा ने एजीएम एसके गुप्ता, जीएलसिंह, कमलकांत सिंह (पूर्व से निलंबित), मैनेजर मिर्जा जावेद बैग, सहायक प्रबंधक आदित्य प्रताप सिंह सहित दर्जन भर अधिकारी कर्मचारियो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इन पर कॉलोनाइजर जफर कुरेशी गंजबासौदा और उसके भाई जुबेर कुरेशी रायसेन की मदद करने का आरोप है।

बिजली कंपनी के बाद अब प्रशासनिक अधिकारियों की बारी..!

बिजली माफिया कुरेशी बंधुओं पर चोरी के बिजली सामान को लगाने के मामले में अब तक एक दर्जन से अधिक बिजली कंपनी के अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई हो चुकी है वहीं अब इनकी कॉलोनियों में बंधक प्लाट मुक्त करने और कॉलोनी के रास्ते को बनवाने के लिए गरीब मजदूरों के आवासीय पट्टो से हटवाने में मदद करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने कार्यवाई करने का मन बना लिया है। यहा जांच में पाया गया हैं कि आखिर जिम्मेदार अधिकारियो ने इन भू माफिया के प्रभाव में आकर आवासीय पट्टो की भूमि का प्रयोजन बदले बिना ही कैसे इन कालोनियों के मुख्य द्वार के लिए उपयोग करने के लिए प्रदान कर दी गई। इस प्रकार विदिशा ओर रायसेन जिले की कुछ कालोनी में शिकायत भी जिला प्रशासन को प्राप्त हुई हैं। जिसको लेकर शिवराज सरकार सख्त हैं और शीघ्र ही इमसें भी बड़ी कार्यवाई देखी जा सकती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती छात्रावास से निकली विभाजन स्मृति रैली , भारत माता की आरती कर दिया एकता का संदेश     |     कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811