Let’s travel together.

दर्जन भर युवकों ने देर रात शराब के लिए हजार रुपए मांगे, नहीं देने पर ढ़ाबा संचाकल को पीटा, चार गंभीर घायल

0 156

CCTV में कैद हुई मारपीट की बारदात

सीहोर से अनुराग शर्मा

लसुड़िया गांव के पास इंदौर भोपाल हाईवे पर बने महाकाल ढाबे पर रात दो 2 बजे 12 से ज्यादा लोगों ने मारपीट की। हमल में ढाबा संचालक रामस्वरूप परमार समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। कोतवाली थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी मिली है कि आरोपियों ने ढाबा मैनेजर से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। नहीं देने पर उसे पीट दिया गया।

जानकारी के अनुसार देर रात 2 बजे महाकाल ढाबे पर हीरापुर गांव से अभिषेक, बमुलिया निवासी ओमदीप, सतीष पटेल और उसके साथी आए। युवकों ने आते ही मैनेजर रामस्वरूप परमार से शराब पीने के लिए एक हजार रुपये मांगे। रामस्वरुप ने रुपए देने से मना किया तो युवक गाली-गलौज करने लगा। उन्होंने डंडों से भी पीटा। हमले में रामस्वरुप के लड़के अभिषेक, भतीजा जितेन्द्र व बबलेश ने बीच-बचाव किया। इन्हें भी पीट दिया गया। रामस्वरूप को आंख,सिर और कंधे में,

अभिषेक के सिर, जितेन्द्र के सिर, हाथ और आंख में गंभीर चोंट आई है। वहीं, बबलेश के पैर की तो हड्डी ही फ्रैक्चर हो गई। पड़ोसी ढाबा संचालक ने सभी घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |     सृजन कार्यक्रम का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811