Let’s travel together.

कामिल से कमल बन प्यार में फंसाया, रेप के बाद कराया गर्भपात; पीड़िता ने लगाई मदद की गुहार

0 97

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में नाम बदलकर प्रेम जाल में फंसाने का एक मामला सामने आया है. यहां हरियाणा के जींद की रहने वाली एक युवती एसएसपी अभिषेक सिंह के ऑफिस एक गुहार लेकर पहुंची. युवती का कहना था की युवक ने इंस्टाग्राम के माध्यम से उससे दोस्ती की. उसने अपना नाम कमल बताया. उससे प्यार का झूठा नाटक किया और एक साल तक शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए.

युवती का आरोप है की आरोपी ने इन फोटोज के माध्यम से उसे ब्लैकमेल भी किया. आरोपी ने फोटोज को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण भी किया. पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर उसे मुजफ्फरनगर बुलाया था.

भाई को जान से मारने की दी धमकी

आरोप है की आरोपी कमल ने पीड़िता के भाई को जान से मारने की धमकी देकर उससे पैसे भी मांगे थे. पीड़िता ने लगभग एक साल पहले आरोपी कमल के कहने पर अपने घर से 80 हजार रुपये और कीमती जेवरात चुराए थे. संधावली में आरोपी कमल ने पीड़िता का परिचय अपनी मां, एक भाई और दो भाभीयों से कराया.

अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल कर पीड़िता के साथ बलात्कार किया, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गयी. पीड़िता का कहना है की आरोपी ने उसका दो बार गर्भपात भी कराया. फिर भी उसने पीड़िता के साथ शादी नहीं की, पीड़िता को पता चला कि कमल का असली नाम कामिल है.

धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

वह हिन्दू नहीं बल्कि मुस्लिम है. उसके बाद भी पीड़िता ने कामिल पर शादी करने का दबाव बनाया. आरोपी कामिल ने कहा कि इस्लाम कबूल कर लो, तब मैं तूझसे शादी करूंगा, जिसका पीड़िता ने विरोध किया, तो कामिल ने उसके साथ मारपीट की और कामिल की मां, भाई और दो भाभीयों ने भी पीड़िता के साथ मारपीट की और उसके 80 हजार रुपये और कीमती जेवरात हड़प लिये. पीड़िता ने आरोपी कामिल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है.
Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811