Let’s travel together.

बालमपुर ग्राम में जलसंकट,नलजल योजना में एक साल पहले बिछा दी पाईप लाइन,अभी तक पानी सप्लाई शुरु नही

0 117

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज के पास स्थित बालमपुर में अप्रैल, मई और जून के महीने में पानी की समस्या से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। बालमपुर के रहवासी 1 किलोमीटर दूर जाकर पानी लाने को मजबूर हो रहे हैं। जबकि बालमपुर में   नलजल योजना के तहत 1 साल पहले पाइप लाइन बिछा दी गई है। इसके बाद ठेकेदार ने इस इस तरफ मुड़ के नहीं देखा। शासन द्वारा चलाई जाने वाली जनहित योजनाओं में ठेकेदारों की कार्य में लापरवाही ग्रामीण जनों के लिए परेशानी का सबब बन जाती है। बालमपुर गांव में एक हैंडपंप है उसमें भी पानी बहुत काम आता है यहां पर सुबह से लेकर शाम तक भीड़ लगी रहती है। कई बार पानी भरने को लेकर हैंड पंप पर लड़ाई भी हो चुकी है। कई ग्रामीण पानी के लिए पूरे दिन इधर-उधर भटकते फिरते हैं। तब जाकर पानी की व्यवस्था हो पाती है।


ऐसा ही परेशानी का मामला ग्राम बालमपुर नल-जल योजना से जुड़ा हुआ प्रकाश में आ रहा है। गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों के घरों तक पेयजल उपलब्ध कराने हेतु केन्द्र सरकार के जल जीवन अभियान के तहत गाँवों में पाईप लाइन बिछाने हेतु विभिन्न गांवों में सीमेंट कांक्रीट की सड़कें खोदी गई थी। इनको खोदने के बाद घरों में कनेक्शन के लिए नलिया लगाई गई। अधिकांश नालियों को बाहर छोड़ दिया गया है।
उसके साथ ही खुद हुई सड़क 1 साल से यथावत स्थिति में है। बारिश का पानी गिरने से इन गलियों में कीचड़ पसर जाएगा , खुदी हुई गलियाँ और उसमें पसरा कीचड़ से ग्रामीणजन आए दिन परेशान होते रहेंगे। ग्रामीण जनों की इस समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इन परेशानियों से ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। कई लोगों ने तो स्वयं के खर्च से अपने घर के सामने की गलियाँ सही करवाई है, वहीं दूसरी ओर गलियों बाहर जो नली पड़ी है, वह ग्रामीणों व वाहनों के निकलने से क्षतिग्रस्त भी हो रही है। ग्राम वासियों ने नल जल योजना से जुड़े संबंधित अधिकारियों से इस ओर ध्यान देकर उक्त समस्या का निराकरण करने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811