Let’s travel together.

दीवानगंज, अंबाडी, और सेमरा में बनी सड़क देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त

0 112

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची ब्लॉक के गांव दीवानगंज, अंबाडी, और सेमरा में 2012 में प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत सड़क बनाई गई थी जिसकी देखरेख ना होने के कारण सीसी और डामर सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए है सड़क की शिकायत ग्रामीणों ने कई बार कि इसके बावजूद भी सड़क में कोई भी सुधार नहीं हो रहा है। जबकि दीवानगंज रेलवे स्टेशन तक 25 से 30 गांव के लोग रोज रेलवे स्टेशन दीवानगंज तक आते जाते रहते हैं फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज से लेकर रेलवे स्टेशन दीवानगंज (सेमरा)तक 3.5 किलोमीटर मार्ग में तीन पंचायत पड़ती है दीवानगंज पंचायत, अंबाडी पंचायत, और सेमरा पंचायत तीनों पंचायत के ग्रामीण सड़क खराब होने के कारण परेशान हो रहे हैं तीनों पंचायतों की लगभग 11 हजार जनसंख्या है इसके अलावा भी आसपास के 25 से 30 गांव के लोग इस सड़क का उपयोग करते हैं रविवार को दीवानगंज में हाट बाजार भी भरता है जिसमें कई गांव के ग्रामीण हॉट बाजार करने पहुंचते हैं इसके बावजूद भी सरकार द्वारा इस सड़क की मरम्मत कार्य नहीं किया जा रहा है। इसी रोड पर सोसाइटी दीवानगंज के सामने गहरा गड्ढा हो गया है उसमें दीवानगंज पंचायत द्वारा दो ट्राली मुरम डाल दी गई इसके बावजूद भी वहा गड्ढा नहीं भराया है जबकि दूसरा गड्ढा अयोध्या धाम मंदिर अंबाड़ी के सामने बना हुआ है वह पर भी बहुत गहरा गड्ढा हो गया है उसमें भी पानी भरा रहता है दीवानगंज, अंबाडी और सेमरा में जहां-जहां आरसीसी रोड बना है उस आरसीसी रोड में भी गहरे गहरे गड्ढे हो गए है हैं चंद्रमोहन तिवारी, रोशन नायक, बद्री नायक, मुकेश साहू ,सुरेश साहू ,अनिल साहू ,मोनू साहू ,मुकेश लोधी, हेमंत लोधी, आनंद सेन यदि तीनों गांव के ग्रामीणों ने रोड की मरम्मत का कार्य शीघ्र से शीघ्र करने की अपील की है नहीं तो गांव के ग्रामीण इसके विरुद्ध आंदोलन करेंगे।

फैक्ट्री चौराहा से लेकर रेलवे स्टेशन सेमरा दीवानगंज तक सन 2012 में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत रोड बनाया गया था जहां पर आबादी है वहां पर सीसी रोड का निर्माण किया गया था रोड बने 12 साल पूरे गए है सीसी रोड में जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं मोटरसाइकिल चालक इन गाडो से होकर गुजरता है तो हमेशा भय बना रहता है की कई गिर ना जाऊं।
दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक

2007 में रोड का कर प्रारंभ हुआ था और 2012 में बनकर तैयार हुआ था तब से आज तक सीसी रोड पर ठेकेदार द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया है जिस कारण जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं ठेकेदार को जहां जहां पर गड्ढे हुए हैं उनको भरवाना चाहिए ताकि ग्रामीणों को रोड की सुविधा मिले।
अंबाडी सरपंच कुंती रमेश अहिरवार

फैक्ट्री चौराहा से लेकर दीवानगंज रेलवे स्टेशन दीवानगंज सेमरा तक रोड में गड्डे ही गड्डे हो गए हैं। इस रोड पर तीन गांव के ग्रामीण रहते हैं जो रोड खराब होने के कारण परेशान हो रहे हैं। सरकार को नया रोड बनवाना चाहिए।
सेमरा सरपंच भानु लोधी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीन महीने में चोर नहीं पकड़ पाई बरेली पुलिस     |     डिजिटल जनगणना में शिवपुरी का नवाचार: देश में पहली बार नेविगेशन से जोड़ा HLBC, बाउंड्री का भ्रम खत्म     |     लोजपा की टीम; प्रदेश में संगठन विस्तार और जमीनी मजबूती पर हुई सार्थक चर्चा     |     पीड़ितों की समस्याओं का मौके पर समाधान कराने वाले एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे को मिला रुस्तमजी अवार्ड     |     जिले के 27 भाजपा मंडलों में प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा     |     श्रीराम कथा भवसागर से पार उतारती है – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     बूँद बूंद पानी को तरसे ग्रामीण,हर घर नल जल योजना हुई फेल     |     आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश,भीषण गर्मी से मिली राहत     |     नाबालिग के लापता होने से दुष्कर्म के आरोप तक की कहानी,गरमाई सियासत     |     जून की तपिश में गहराया जल संकट, अंबाडी पंचायत ने शुरू कराई बोरों की सफाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811