Let’s travel together.

हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल में 30 प्रतिशत से कम रिजल्ट आने वाले शिक्षकों को दिया जाएगा नोटिस, कलेक्टर ने दिए निर्देश

0 77

– शिक्षक बच्चों को ऐसी शिक्षा दें कि पढ़ने के बाद भी बच्चे उन्हें याद रखें- कलेक्टर

– काम रिजल्ट आने के बाद हर विकासखंड स्तर पर समीक्षा बैठक ले रहे हैं कलेक्टर

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने गुरुवार को पिछोर जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्यों से वन टू वन चर्चा करते हुए परीक्षा परिणाम की समीक्षा की और कहा कि शिक्षक बच्चों को विद्यालयो में ऐसी शिक्षा दें कि वह आपके गांव से जाने के बाद भी आप लोगों को याद करें। यदि शिक्षक प्रयास करेंगे तो परीक्षा परिणाम भी अवश्य सुधरेगा।
कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने पिछोर विकासखंड में 30% से कम रिजल्ट वाले हायर सेकेण्डरी व हाईस्कूल विद्यालयों के प्राचार्यो से नाराजगी जताते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान परीक्षा परिणाम के बारे में प्रत्येक प्राचार्यों ने अपनी अपनी समस्याएं भी बताई।
उन्होंने प्रोफाइल अपडेशन, ड्रॉप आउट छात्रों पर विस्तार से चर्चा कर समय सीमा में प्रोफाइल अपडेशन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे प्राचार्य जो वर्षो से एक ही विद्यालय पर जमे हुए हैं और परीक्षा परिणाम भी नही सुधार पा रहे, उन्हें अन्यत्र स्थानांतरण के प्रस्ताव तैयार कर भेजें।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी ने कहा कि आप लोग विद्यालयों में बच्चों के साथ मेहनत करें और उन्हे अच्छी तरह पढ़ाएं तो परिणाम भी बेहतर देखने को मिलेंगे। शिक्षकों की मेहनत का परिणाम बच्चों की पढ़ाई में दिखता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811