Let’s travel together.

किसान से नक्शा दुरुस्तीकरण के नाम पर 12 हजार की रिश्वत ले रहे पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा..

0 80

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में मंगलवार को देर शाम लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने  बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्ट्रेट भवन के पीछे स्थित एसडीएम कार्यालय के पास पटवारी भवन में सीमांकन कराने के नाम पर 12 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया। पटवारी के पास से नगद जब्त कर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

नक्शा दुरस्त करवाने के लिए मांगी रिश्वत

जानकारी के मुताबिक आवेदक किसान पांचलाल परतेती निवासी चारगांव को नक्शा दुरस्त करवाना था, जिसके एवज में पटवारी रोहित मालवी ने 12 हजार रु. की मांग की थी। इसको लेकर आवेदक ने जबलपुर लोकायुक्त में लिखित शिकायत की थी। लोकायुक्त ने मामले की जांच करते हुए पटवारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। रिश्वत में लिए गए नोट के बाद पटवारी के हाथ धुलाए गए। जिससे पानी का रंग गुलाबी हो गया।

आपको बता दें कि पिछले 3 महीने से किसान को नक्शा दुरुस्त करने के नाम पर रिश्वतखोर पटवारी लटका रहा था और उस से रिश्वत मांग रहा था, जिसके बाद किसान लोकायुक्त के पास पहुंचा और मामले की शिकायत की थी। लोकायुक्त ने पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811