Let’s travel together.

200 से ज्यादा हिंदू पाकिस्तान से आए हैं भारत, बोले- पूर्व जन्म के पुण्य के कारण हो पा रहा ऐसा

0 108

पाकिस्तान में भारतीय संस्कृति का झंडा बुलंद करने वाले सिंध के हिंदू हर साल भारत की यात्रा पर आते हैं. वे शदाणी दरबार हरिद्वार आते हैं. पाकिस्तान से भारत की यात्रा पर आए यात्री हर की पैड़ी पर गंगा आरती करते हैं और गंगा के तट पर अपने परिजनों के साथ पूजा पाठ और यज्ञ करते हैं.मंदिरों के दर्शन करते हैं और गंगा तट पर यज्ञोपवीत संस्कार करते हैं.

पाकिस्तान से इस बार सवा दो सौ हिंदू तीर्थ यात्री पाकिस्तान से शदाणी दरबार दर्शन करने हिंदुस्तान आए. साथ ही वह अपने दिवंगत परिजनों की अस्थियां लेकर हरिद्वार आते हैं और उन्हें वैदिक विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित करते हैं और पिंडदान करते हैं. उनका श्राद्ध करते हैं. हरिद्वार तीर्थ के अलावा यह भारत के अन्य तीर्थ स्थानों के भी दर्शन करते हैं. वे भारत में आकर अपने को धन्य समझते हैं और कहते हैं कि हमें पूर्व जन्म के पुण्य के कारण हरिद्वार तीर्थ और हिंदुस्तान के अन्य तीर्थो के दर्शन होते हैं.

215 पाकिस्तानी आए हिन्दुस्तान

बता दें, इस बार सवा दो सौ हिंदू तीर्थ यात्री पाकिस्तान से हिंदुस्तान आए. अपने परिवार के साथ बच्चों और युवाओं का गंगा के तट पर वैदिक विधि विधान के साथ यज्ञोपवीत संस्कार करवाया. शदाणी दरबार हरिद्वार के प्रमुख महामंडलेश्वर युधिष्ठिर महाराज का कहना है कि भारत में आकर पाकिस्तान के हिंदू भाई लोग अपने को धन्य समझते हैं और भी भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार करना चाहते हैं. पाकिस्तान में भी हर साल शदाणी दरबार का जत्था जाता है और वहां पर भी हम कई लोगों के यज्ञोपवीत संस्कार करते हैं.

भारत आने की चुनौतीयां बताई

उन्होंने अपने पूर्वजों की अस्थियों को हर की पैड़ी के पवित्र जल में विसर्जित कर अपना दायित्व पूरा किया. पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों में से एक ने कहा कि, “हमारी यात्रा 25 दिनों की है, हम अपने पिता की अस्थियां लेकर कल हरिद्वार पहुंचे” पाकिस्तान से भारत की यात्रा में अपनी चुनौतियों के बारे में बताते हुए तीर्थयात्रियों ने भारत सरकार से वीजा प्रक्रिया को सरल बनाने की अपील की. उन्होंने अपनी तीर्थयात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए समय पर वीजा प्राप्त करने के महत्व पर जोर दिया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |     जिला पंचायत के वार्ड 3 मेहगांव सीट पर उपचुनाव आज, 84 मतदान केंद्रो पर डाले जाएंगे वोट, मतदाताओं में भारी उत्साह     |     सेवा संकल्प यात्रा में बाइकर्स के साथ दो पहिया वाहन पर चले भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक      |     मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने राशन विक्रेता संघ के पत्र से किया किनारा     |     सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811