Let’s travel together.

कामकाजी अभिभावक अब छुट्टी के दिनों में भी लगवा सकेंगे बच्चों को टीके,जिला वैक्सीन केंद्र मे टीकाकरण केंद् प्रारंभ

0 262

भोपाल।  जिला वैक्सीन केंद्र में आदर्श टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। यहां पर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक टीकाकरण किया जावेगा। इस केंद्र में बच्चों को लगने वाले सभी टीकों के साथ-साथ वयस्क बीसीजी टीका भी लगाया जाएगा। केंद्र में अवकाश के दिनों में भी सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी ताकि कार्यालयों में काम करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी अपने बच्चों को टीके लगवा सके।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि टी बी, हेपेटाइटिस बी, पोलियो, खसरा, रोटा वायरस डायरिया, जापानी इंसेफेलाइटिस , टिटनेस, डिप्थीरिया , काली खांसी, हीमोफिलस इन्फ्लूएंजा, न्यूमोकोकल निमोनिया जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षा हेतु टीका एक प्रभावी और सुरक्षित उपाय है ।

स्वास्थ्य संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में टीकाकरण की सेवाएं नियमित रूप से निशुल्क दी जाती हैं। किंतु कई बार कामकाजी अभिभावक कार्यालयीन व्यस्तताओं के कारण वैक्सीनेशन के निर्धारित शेड्यूल पर टीका नहीं लगता पाते हैं। इसे देखते हुए जयप्रकाश चिकित्सालय परिसर स्थित जिला वैक्सीन केंद्र में आदर्श टीकाकरण केंद्र स्थापित किया गया है। जिससे की परिजन अपनी सुविधा के अनुसार आकर टीके लगवा सकें। टीके लगवाने के लिए बच्चों का टीकाकरण कार्ड लाना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |     सागर में मनाया गया 55वां आचार्य पदारोहण दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811