Let’s travel together.
nagar parisad bareli

लोकतंत्र का उत्सव : विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र में कहीं तेज तो दोपहर धीमा रहा मतदान,सांसद चुनने मतदाताओं ने ईवीएम में कैद किया फैसला

0 95

शिवलाल यादव
रायसेन ।मंगलवार को विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले जिले की तीन विधानसभाओ में तीसरे चरण का मतदान सुबह से ही उत्साहजनक रहा। सभी रायसेन जिले में बनाए गए 918 मतदान केंद्रो पर सुबह मॉकपोल के बाद मतदान की प्रक्रिया शुरु हुई। प्रचंड गर्मी के मौसम को देखते हुए अधिकांश मतदाताओं ने सुबह और दोपहर के बाद ही केंद्रों में जाकर मतदान किया। तीखी धूप होने से दोपहर के वक्त अधिकांश मतदान केंद्राें में मतदाताओं की आवाजाही बेहद कम रही।जिला व पुलिस प्रशासन की टीमें लगातार केंद्रों का निरीक्षण करतीं रहीं ।वहीं पुलिस की चाक-चौकस व्यवस्थाओं के कारण मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो गया।
विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र में शामिल जिले की सांची सिलवानी और भोजपुर में मतदाताओं से मतदान कराने के लिए 918 मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदाताओं ने केंद्रों में जाकर मतदान किया और फिर बाहर बने सेल्फी प्वाइंट पर आकर स्याही लगी ऊंगली दिखाते हुए मोबाइल से फोटो भी क्लिक की। तीनाें विस में कई केंद्रों पर सुबह के वक्त मतदाताओं की खासी भीड़ रहने से लोगों को कतार में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ा।


इस तरह धीरे-धीरे बढ़ा मतदान का प्रतिशत.
जिले की तीनो विधानसभाओं में मतदान का प्रतिशत धीरे-धीरे बढ़ा। जिला प्रशासन के अनुसार
विदिशा लोकसभा क्षेत्र विधानसभा वार मतदान …..दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत
1.भोजपुर 60.8
2.सांची 60.05
3.सिलवानी 61.01
4.विदिशा 55.22
5 गंजबासौदा 58.21
6.बुदनी 60.53
7.इछावर 64.13
8.खातेगांव 55.81
सुबह 9 बजे से दोपहर3 बजे मतदान के आंकड़े आए थे।

विदिशा- रायसेन लोकसभा क्षेत्र में शाम 5 बजे तक मतदा69-20%
1- बासौदा 145
66.71%

2-Bhojpur-141
70.50%

3-Budhni – 156
72.56%

4-इछावर-158
74.20%
5-खातेगांव – 173
64.74%
6-सांची-142
70.18%


भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह ने गृह ग्राम जैत पहुंचे किया मतदान…..
मंगलवार को हुए तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के मतदान में विदिशा लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह बेटा कार्तिकेय चौहान नर्मदा नदी घाट पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसके बाद मतदान में हिस्सा लिया। इसी तरह पूर्व कैबिनेट मंत्री व सांची सीट के बीजेपी विधायक दो प्रभुराम चौधरी उनकी पत्नी डॉक्टर नीरा चौधरी पुत्र रौनक पर्व चौधरी, नपाध्यक्ष सविता जमना सेन जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा ने भी मतदान किया।


अधिकारियों ने किया मतदान…...
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे एसपी विकाश कुमार शाहवाल सीईओ जिला पंचायत अंजू पवन भदौरिया ने वार्ड 4 के कलेक्ट्रेट कॉलोनी स्थित हाई स्कूल में बने केंद्र में मतदान किया।इसके अलावा एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे आरआई पुलिस कविता डामोर पीआरओ अनुभा सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश सिंह तहसीलदार हर्ष विक्रम सिंह ने भी यहां बने पिंक पोलिंग बूथों पर मतदान किया।इसी तरह जिले के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी अपने-अपने मताधिकार का उपयोग किया।


वोटरों ने दिखाया मतदान के लिए उत्साह…..

मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह रहा। बुजुर्ग, युवा और महिलाएं सभी वर्ग के मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने के लिए सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। पहली बार वोट करने वाले युवा मतदाता मतदान शुरू होने से पहले ही केंद्रों में पहुंच गए थे। युवतियों में भी पहली बार मतदान करने का उत्साह दिखा। मतदान को लेकर बुजुर्ग मतदाताओं का हौसला भी जवान दिखा। बच्चे उन्हें अपनी गाड़ियों पर बैठाकर मतदान केंद्र पहुंचे। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि सभी को देश हित में मतदान करना चाहिए।


लोकसभा चुनाव में दिखा उत्साह : विधानसभा क्षेत्र के केंद्रों पर लगी भीड़
चिलचिलाती धूप भी नहीं रोक पाई मतदाताओं का उत्साह…..
शहर में बनाए गए पोलिंग बूथों गर्मी की चिलचिलाती धूप भी मतदाताओं के उत्साह को नहीं रोक सकी।
शी-पॉवर’ ने संभाला कम्युनिकेशन सिस्टम ई-गवर्नेंस प्रबंधक रवि चंदेल नीरव मोदी ने बताया कि इस बार कम्युनिकेशन सेक्टर की पूरी कमान शी पॉवर अर्थात महिला शक्ति ने संभाली।तहसील के सभागार में महिला कर्मचारियों को सेक्टर वार प्रत्येक दो घंटे में मतदान प्रतिशत प्राप्त करने का दायित्व दिया था। महिला कर्मचारियों ने इस दायित्व को निभाया। वहीं एंट्री रूम में भी महिला कर्मचारियों को नियुक्त किया गया, जो लगातार उन पीठासीन अधिकारियों का सहयोग करती रहीं, जिन्हें मतदान प्रतिशत निकालने में परेशानी हो रही थी।सांची विधानसभा के मतदाताओं ने खासा उत्साह दिखाया है। सुबह वोटिंग शुरू होने के पहले ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंच गए थे। शाम पांच बजे तक विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर भीड़ नजर आई।
मैंने मतदान किया, आप भी मतदान जरूर करें….


दिव्यांग मतदाता हासिम ने ट्रायसकिल से मतदान केन्द्र पहुंचकर किया मतदान
विदिशा संसदीय क्षेत्र में शामिल रायसेन जिले के विधानसभा क्षेत्र सांची, सिलवानी तथा भोजपुर में मतदान केन्द्रों पर मतदान जारी है। सांची विधानसभा अंतर्गत रायसेन में मतदान केन्द्र क्रमांक 144 शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में दिव्यांग मतदाता हासिम खान ने ट्रायसकिल से पहुंचकर मतदान कर लोकतंत्र के सजग प्रहरी होने की कर्तव्य निभाया। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जब वह मतदान केन्द्र पहुंचकर वोट कर सकते हैं तो आप क्यों नहीं। लोकतंत्र में एक-एक वोट कीमती होता है, इसलिए सभी मतदाता अपने मतदान केन्द्र पर जाकर मतदान अवश्य करें।


पहली बार मतदान कर खुश हुए युवा मतदाता…..
सांची विधानसभा अंतर्गत रायसेन नगर में स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्थित मतदान केन्द्र 139 पर नवीन मतदाता नीलेश पाटकर तथा अंकिता पाटकर ने पहली बार मतदान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में पहली बार सहभागी बनने पर हम बहुत गौरवान्वित है। युवा मतदाताओं ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को अपना वोट जरूर डालना चाहिए। यह हमारा अधिकार होने के साथ-साथ लोकतंत्र के महापर्व के प्रति कर्तव्य भी है। हमारे द्वारा किए गए मतदान से ही

जनप्रतिनिधि का चुनाव होता है। इसलिए हमें स्वविवेक से बिना किसी दबाव के योग्य उम्मीवादर को वोट देना चाहिए। मतदान केन्द्र पहुंचकर तीन पीढ़ियों ने एक साथ किया मतदान युवाओं के साथ ही दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाता भी लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में पीछे नहीं है।

रायसेन के नगर के वार्ड नम्बर 4 निवासी शतायु मतदाता श्रीमती सूरज बाई ने अपनी बहू तथा पोते राकेश नामदेव उम्र 37 वर्ष के साथ अपने मतदान केन्द्र क्रमांक-123 शास.एकीकृत हाईस्कूल भवन कलेक्ट्रेट कालोनी वार्ड नम्बर-4 रायसेन पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। सभी मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदाताओं तथा वृद्ध मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर तथा सहायक की व्यवस्था की गई है, जिससे कि वह सहज रूप से अपने मताधिकार का उपयोग कर सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811