-“अगर आने वाली पीढ़ी प्यारी है तो, पृथ्वी को बचाना हमारी जिम्मेदारी है”
नर्मदापुरम से आशीष मालवीय
ईशान परिसर स्थित प्ले स्कूल “द चैम्पस फन स्कूल” में 22 अप्रैल को वर्ल्ड अर्थ डे (विश्व पृथ्वी दिवस) के उपलक्ष्य में संदेश प्रसारित किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को पर्यावरण के महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में बताया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बड़े उत्साह से पृथ्वी की आकृति बनाकर पृथ्वी को बचाने की शपथ ली।
प्राचार्य डॉ आशीष चटर्जी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण से ही हम सबकी सुरक्षा होगी। प्राचार्य ने बच्चों को पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य बताते हुए कहा कि हमारी पृथ्वी पर प्रदूषण और अंधाधुंध दोहन के कारण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन समेत अनेक समस्याएं पैदा हो रही हैं, इसका मुख्य कारण जागरूकता का अभाव है अगर अगली पीढ़ी को शुद्ध वायु और साफ जल देना है तो बिना देर किए पर्यावरण संरक्षण प्रारंभ करना होगा। पृथ्वी दिवस के अवसर पर बच्चों को चित्र, पोस्टर तैयार करने समेत अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
धन्यवाद डॉ. आशीष चटर्जी प्राचार्य
द चैम्प्स फन स्कूल नर्मदापुरम