Let’s travel together.

अंधे कत्ल का पर्दाफाश, कातिल निकला रिश्ते का भतीजा

0 71

रिपोर्ट अशोक देवनानी सुल्तानपुर

रायसेन जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अजीत नगर में दिनांक 13-14 अप्रैल 2022 की दरमियानी रात तो हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सुल्तानपुर पुलिस ने सफलता हासिल की जिसमें कातिल मृतक का रिश्ते का भतीजा निकला है जिसमें भतीजे द्वारा जादू टोने के शक के चलते हैं अपने चाचा और चाची पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला किया था जिसमें चाचा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी मृतक की पत्नी भोपाल अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है ।पुलिस के आरोपी पर धारा 114/ 2022 धारा 307,302 भारतीय दंड विधान के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया।

रंजीत सराठे थाना प्रभारी सुल्तानपुर ने बताया कि तफ्तीश के दौरान जानकारी प्राप्त हुई की मृतक कमल सिंह उईके झाड़-फूंक माहिर था।और जानकारी प्राप्त हुई की वही अजीत नगर में रहने वाले उसके रिश्तेदार भतीजे राजू उर्फ राजकुमार पिता पंचम सिंह आदिवासी उम्र 29 साल अपने चाचा पर गुनियाई करने का शक करता था पुलिस द्वारा जब राजू उर्फ राजकुमार को गिरफ्त में लेकर पूछताछ की गई तो उसने हत्या करना कबूला और जो कहानी उभर कर सामने आई वह इस प्रकार है-


राजू उर्फ राजकुमार द्वारा बताया गया कि कमल सिंह ईके की झाड़-फूंक के कारण उसके दो भतीजे पैदा होते ही खत्म हो गए एवं उसके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य खराब रहने लगा अपने रिश्ते के चाचा पर झाड़-फूंक एवं गुनियाई करते रहने शक आरोपी के दिमाग पर कितना चड़ गया कि 13,14 अप्रैल 2022 की रात्रि रज्जू के भाई की तबीयत अचानक खराब हुई जिस कारण वे आवेश में आ गया और रात्रि मैं घर पर सो रहे दंपती कमल सिंह पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया तभी उसकी पत्नी गिरजा बाई जाग गई तब आरोपी ने उस पर भी वार किए और भाग गया।
पुलिस द्वारा दिए गए बयान के बाद राजू उर्फ राजकुमार से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं खून मे सने कपड़े जब्त किए,एव सा्क्ष्यो के आधार पर धारा 307 एवं 302 के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया है।

इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सुल्तानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रंजीत सराठे ,उप निरीक्षक आशीष चौधरी, उप निरीक्षक धनराज रघुवंशी, राधेश्याम रघुवंशी, राम बिहारी बघेल, बीरबल परते, देवेंद्र जादौन, आनंद शर्मा, अजय यादव, संतोष पाटील, प्रेम सिंह राजपूत, अति सराहनीय भूमिका रही, वहीं श्रीमान पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

2047 तक विकसित भारत के लिए 24×7 काम कर रहा हूं, कर्नाटक रैली में बोले PM मोदी     |     हुबली हत्याकांड में ‘लव जिहाद’ का एंगल, CM सिद्धारमैया ने कहा राजनीति कर रही BJP     |     रायबरेली और अमेठी से गांधी परिवार को लड़ाने की मांग, कांग्रेस के सर्वे में खुलासा     |     कांग्रेस ने टैक्स सिटी को टैंकर सिटी बना दिया… बैंगलुरु नॉर्थ में PM मोदी का बड़ा हमला     |     बंगाल में कोई INDIA गठबंधन नहीं, मालदा में ममता ने कांग्रेस-CPM पर बोला हमला     |     मुख्यमंत्री को जेल में धीमी मौत दी जा रही… केजरीवाल को लेकर AAP का बड़ा आरोप     |     नकली खाकी वर्दी पहन जमा रहा था धौंस, मोतिहारी में एक और फर्जी पुलिसकर्मी के काले कारनामे     |     ईस्ट दिल्ली के मकान में मिली दो बच्चों की लाश, खून से लथपथ मिली मां     |     इस्लाम में फोटो फेसबुक पर अपलोड करना गुनाह, PAK के फतवे का देवबंद मदरसे ने किया समर्थन     |     मुझे कई ऐसे अधूरे काम अभी पूरे करने हैं, जो रह गए हैं, मथुरा की रैली में बोलीं हेमा मालिनी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811