Let’s travel together.

29 लोकसभा सीटों में से 2 पर BJP को मिला वॉकओवर, केवल 27 सीटों पर लड़ रही कांग्रेस…पल पल बदल रहे समीकरण

0 84

मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से दो सीटों पर बीजेपी को कांग्रेस की तरफ से वॉकओवर मिल गया है। पहले कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की खजुराहो सीट इंडी गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी को दी। खजुराहो लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा मैदान में हैं लेकिन सीट पर बड़े ही नाटकीय ढंग से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मीरा यादव का नामांकन निरस्त हो गया जिसके चलते ना तो कांग्रेस और ना ही समाजवादी पार्टी का ही कोई उम्मीदवार वीडी शर्मा के सामने चुनाव मैदान में खड़ा हो सका।

हालांकि इस नामांकन के निरस्त होने के पीछे राजनीतिक गलियारों में जो चर्चाएं आम थी उनकी माने तो इस पूरे घटनाक्रम की स्क्रिप्ट बीजेपी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने ही मिलकर लिखी थी। खजुराहो से मीरा यादव का नामांकन निरस्त होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का लोकसभा पहुंचने का रास्ता लगभग साफ हो गया है।

इसके बाद मध्य प्रदेश की दूसरी बड़ी सीट इंदौर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा सोमवार को कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अक्षय कांति बम के तहत कांग्रेस पार्टी से अपना नामांकन वापस ले लिया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला भी मौजूद थे। कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन वापस लेकर बीजेपी जॉइन करने के ऐलान से म प्र कांग्रेस मानों सदमें में आ गई।

दरअसल बीजेपी और खासतौर पर कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में सीधे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के क्षेत्र में ही बड़ी सेंध लगा कर कांग्रेस के बचे खुचे मनोबल को भी धराशायी कर डाला। कांग्रेस छोड़ते वक्त अक्षय बम ने कांग्रेस पर टिकट बेचने और कांग्रेस नेताओं के चुनाव में असहयोग के साथ साथ लाखों रुपये की मांग करने के आरोप लगाकर पूरी कांग्रेस पार्टी को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। इसके बाद कांग्रेस के कई पुराने नेताओं ने भी म प्र कांग्रेस के नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगा डाले। अब कांग्रेस के सामने सबसे बड़ा सवाल सीटों को बढ़ाने के साथ साथ इन दोनों सीटों पर अपनी इज़्ज़त बचाने का भी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811