Let’s travel together.

आज से कुबेरेश्वरधाम पर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के पुत्र पंडित राघव मिश्रा करेंगे पांच दिवसीय शिव महापुराण कथा

0 128

 अनुराग शर्मा सीहोर

अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा विश्व में प्रसिद्ध हैं। वैसे तो अध्यात्मिक जगत से जुड़े बहुत से कथावाचक हैं, लेकिन कहा जाता है कि पंडित श्री मिश्रा जी बहुत ही अद्भुत तरीके से शिव महापुराण कथा सुनाते हैं, जब ये कथा सुनाते हैं तो ऐसा प्रतीत होता है कि, इनकी वाणी में साक्षात सरस्वती जी का वास है। उनकी शिव महापुराण कथा सुनने के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ जाता और उस स्थान पर महाकुंभ लग जाता है। पिछले करीब 33 सालों से शिव महापुराण कथा करने वाले पंडित श्री मिश्रा ने बचपन से कई बार पुत्र को कथा में साथ ले जाते है इसलिए उनके पुत्र भजन गायक के साथ पवित्र ग्रन्थों का अध्ययन कर आध्यात्मिक ज्ञान को प्रखर बनाया। अब मंगलवार से वह कुबेरेश्वरधाम से अपनी शिव महापुराण का श्रीगणेश करेंगे।
इस संबंध में विठलेश सेवा समिति के प्रबंधक समीर शुक्ला ने बताया कि कुबेरेश्वरधाम पर नियमित रूप से हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पर भव्य निर्माणाधीन शिवलिंग सहित अन्य के दर्शन करने आते है और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण हो रही है। गत दिनों आष्टा में पंडित श्री मिश्रा महादेव की होली में शामिल होने गए थे, चल समारोह के दौरान श्रद्धालु की भूलवश नारियल लगने से लंबे समय से उनका इलाज चल रहा है और विशेषज्ञ डॉक्टरों ने रेस्ट करने को किया था। जिससे वह रेस्ट कर रहे है। धाम पर कथा और धार्मिक गतिविधियों में उनके सुपुत्र राघव मिश्रा के सानिध्य में मंगलवार से दोपहर तीन बजे से दो घंटे संगीतमय श्री महापुराण का आयोजन किया जाएगा।
श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था पूर्ण
कुबेरेश्वरधाम पर भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा अपने सुपुत्र को कथा की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। उनकी पहली कथा का श्रवण करने के लिए आऐंगे। इसके लिए विठलेश सेवा समिति ने श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की है। इसके अलावा आगामी 15 मई से रुद्राक्ष वितरण का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए टेंट सिटी में धाम पर तैयारियां की जा रही है। धाम पर आधुनिक रसोई का निर्माण किया गया है। जिसमें मात्र कुछ घंटों में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं को भोजन प्रदान किया जाता है। इसके अलावा धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं को नियमित रूप से गंने का रस, नीबू की ठड़ाई और दूध आदि की ठड़ाई का वितरण किया जाएगा। पंडित प्रदीप मिश्रा आगामी छह मई से महाराष्ट्र के परतवाड़ा जिला अमरावती महाराष्ट्र में कथा करने के लिए रवाना होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |     विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प     |     युवक को विदेश की मस्जिद में इमाम बनाने का सपना दिखाकर मजदूरी कराई और टॉयलेट साफ़ कराया     |     पेड़ भी, पर्यावरण भी और पत्रकार एकजुट भी! बुरहानपुर में अनूठी पहल     |     उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, बोले—’चार-चार महीने तक कमीशन नहीं, कैसे चलाएं दुकान?’     |     पप्पू पटेल बने आदिवासी कांग्रेस दसई ब्लॉक अध्यक्ष     |     श्री कृष्ण आश्रम विद्यालय में गायत्री परिवार द्वारा बाल संस्कार शाला एवं ‘आओ गढ़ें संस्कारवान’ का आयोजन     |     सहायक शिक्षक मकसूद खान को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, शाला परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई     |     भोपाल में आचार्य संघ का कलश स्थापना समारोह संपन्न,आचार्यजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव     |     चांदोनी नदी में मिले युवक की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811