Let’s travel together.

UGC NET 2024 परीक्षा की तारीख बदली, 16 नहीं अब 18 जून को होगा एग्जाम

0 82

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के साथ टकराव से बचने के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) की डेट आगे बदल दी गई है. अब यह परीक्षा 18 जून को आयोजित की जाएगी. यूजीसी के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने सोमवार को इसकी घोषणा की. पहले यह परीक्षा 16 जून को आयोजित होने वाली थी.

यूजीसी-नेट भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप के पुरस्कार और सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति’, ‘सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश’ और ‘केवल पीएचडी में प्रवेश’ के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए एक परीक्षा है.

UGC के अध्यक्ष ने क्या वजह बताई?

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी और यूजीसी ने यूपीएससी प्रीलिम्स के साथ परीक्षा के टकराव के बारे में उम्मीदवारों से प्राप्त फीडबैक के कारण यूजीसी-नेट को 16 जून (रविवार) से 18 जून 2024 (मंगलवार) को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है. यूजीसी के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने ट्विटर पर जानकारी दी कि NTA एक ही दिन में पूरे भारत में OMR मोड में परीक्षा कराएगा. NTA जल्द ही इससे जुड़ी औपचारिक अधिसूचना जारी करेगा.

UGC NET June 2024 इस डेट तक करें अप्लाई

NTA ने हाल ही में UGC NET June 2024 परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया था. नोटिफिकेशन के अनुसार, इच्छुक कैंडिडेट्स UGC NET जून 2024 के लिए 10 मई तक आवेदन जमा कर सकते हैं. फीस भुगतान करने की तारीख 11 मई से 12 मई है. अगर किसी ने एप्लीकेशन फॉर्म में कोई गलती कर दी है तो उनके लिए 13 मई से लेकर 15 मई तक के लिए करेक्शन विंडो खुलेगी. फिलहाल, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख साझा नहीं की गई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती छात्रावास से निकली विभाजन स्मृति रैली , भारत माता की आरती कर दिया एकता का संदेश     |     कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811