Let’s travel together.

मौत का सामान लेकर घूम रहे नक्सली, चुभाते ही आएगा हार्ट आएगा…

0 92

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में हुए नक्सली हमले में मारे गए नक्सलियों की जेब से एकोनाइट नामक जानलेवा केमिकल मिला है. यह केमिकल इतना खतरनाक है कि इसे छूते ही चंद मिनटों के अंदर व्यक्ति को हार्ट अटैक आने से मौत हो जाएगी. इसके अलावा नक्सलियों की जेब से सेम टाइम वाली डिजीटल वॉच भी मिली हैं.

कांकेर जिले के कलपर में 16 अप्रैल को अभी तक का सबसे बड़ा नक्सली एनकाउंटर हुआ. इस एनकाउंटर के बाद फोर्स ने 29 नक्सलियों के शव बरामद किए. जानकारी के मुताबिक, तीन शवों की जेबों से 3 डिब्बी एकोनाइट नामक जानलेवा केमिकल मिला है. इसके अलावा बड़ी संख्या में 2 टाइप की सुईंया भी मिली हैं.

एकोनाइट केमिकल है घातक

डॉक्टरों की माने तो यह एकोनाइट केमिकल इतना खतरनाक है कि किसी इंसान को अगर चुभो दिया जाए तो सिर्फ 45 मिनट में उसे हार्ट अटैक आएगा और उसकी तुरंत मौत हो जाएगी. इसके अलावा फोर्स को नक्सलियों के पास से बंदूकें भी मिली हैं, जिसमें यह केमिकल लगा हुआ था. यानि की नक्सलियों का मकसद साफ था कि सामने वाला अगर गोली से बच जाता है तो वो इस केमिकल का इस्तेमाल करेंगे. वहीं, डॉक्टरों ने 18 अप्रैल को इन सभी नक्सलियों के शवों का पोस्टमार्टम किया था. इससे पहले डॉक्टरों ने पुलिस से मेटल डिटेक्टर की भी मांग की थी और बताया कि इनकी बॉडी में कोई एक्सप्लोजिव प्लांट हो सकता है, इसलिए ये जांच जरूरी है.

मिली ये चीजें

फोर्स को इन सभी शवों से डिजीटल वॉच भी मिली है. इन सभी की टाइमिंग एक ही थी.इसके अलावा इनके कब्जे से लैंड माइन में इस्तेमाल होने वाले नाइट्रो ग्लीसरीन(हाईली एक्सप्लोसिव), फ्यूज(स्पार्क करने के लिए), सेल और 1.20 लाख रुपये भी मिले हैं. एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि नक्सलियों ने एक जैसा खाना समान मात्रा में खाया था. साथ ही कुछ के गर्दन में एक समान कट के भी निशान मिले हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811