Let’s travel together.

EVM, संपत्ति बंटवारा और आपसी कलह… पीएम मोदी का कांग्रेस पर चौतरफा हमला

0 109

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए रविवार को कर्नाटक के दावणगेरे में रैली को संबोधित किए. रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष पर जमकर हमला बोला. इसके साथ-साथ पीएम ने ईवीएम को लेकर भी विपक्ष पर पलटवार किया. पीएम ने दूसरे चरण की वोटिंग का जिक्र करते हुए कहा कि 26 अप्रैल की वोटिंग ने कांग्रेस में कोहराम मचा दिया है.

पीएम ने कहा, दावणगेरे के वोटर ने जो कमाल करके दिखाया है उसकी वजह से पूरी कांग्रेस ऊपर से नीचे तक परेशान हो गई है. वो सोच रही है कि 7 मई को कुछ तो ऐसा हो कि कम से कम एक खाता तो खुल जाए. दावणगेरे का ये समर्थन बता रहा है कि जनता कांग्रेस के पापों की सजा देकर ही रहेगी.

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस के अलग-अलग गुटों में गृह युद्ध चल रहा है और जल्द ही लड़ाई सड़क पर आने वाली है. जल्द ही सारे गुट हार का ठीकरा एक दूसरे पर फोड़ते नजर आएंगे. ये लोग पहले हारते थे तो ईवीएम को जिम्मेदार बता देते थे. चुनाव आते ही दिन रात ईवीएम-ईवीएम की माला जपते रहते थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा चाटा मारा है कि अब तो सब परेशान हो गए हैं. अब तो हार वाला बहाना भी छीन लिया गया, अब बहाना खोज रहे हैं.

2024 का मिजाज ही कुछ अलग है

पीएम ने कहा कि देशवासियों ने 10 साल हर पल मोदी को कसौटी से कसा है. तराजू से तौला है. मोदी का समर्पण 10 साल से देश 280 करोड़ निगाहें मोदी को देखकर सही गलत के फैसले लेते हैं. आपका जाना हुआ, परखा हुआ, जान खपाने वाला मोदी है. न कभी थकूंगा, न कभी रुकूंगा, न कभी झुकूंगा, आपके लिए जूझता रहूंगा… ये मोदी की गारंटी है. 4 जून को पूरे कर्नाटक में सेलिब्रेशन होने जा रहा है. 2024 का मिजाज ही कुछ अलग है.

कांग्रेस आपकी संपत्ति लूटने की योजना बना रही: PM

रैली में पीएम ने एक बार फिर संपत्ति का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला. पीएम ने कहा कि कांग्रेस आपकी संपत्ति लूटने की योजना बना रही है. अमेरिका से कांग्रेस के गुरुओं ने उसे भारत में इनहेरिटेंस टैक्स लाने का निर्देश दिया है. क्या आप अपनी मेहनत की कमाई को व्यर्थ जाने देंगे? नहीं. कांग्रेस से सावधान रहें, यह सचमुच देश के लिए खतरा है.

‘हम घर में घुसकर मारते हैं’

वहीं, देशवासियों की सुरक्षा के मुद्दे का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश की सुरक्षा की अगर कोई गारंटी है तो उसका नाम मोदी है. देश में विकास सुनिश्चित करने की अगर कोई गारंटी है तो उसका नाम मोदी है. ये मोदी है, ये घर में घुसकर मारता है. मेरे देशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811