Let’s travel together.

जिस फेक्ट्री के प्रदूषण से ग्रामीण हलाकान उसी के विस्तार की जनसुनवाई गुपचुप तरीके से डेढ़ घण्टे में ही सम्पन्न

0 248

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

आसपास के गांवो तक जिन फेक्ट्रियो की चिमनियों से जहरीला काला धुंआ अधिकांश समय निकलता है और ग्रामीण हलाकान रहते हैं ऐंसी ही एक फैक्ट्री के विस्तार की जनसुनवाई गुपचुप तरीके से डेढ़ घण्टे के अंदर पूरी करने का मामला प्रकाश में आया है।
सिलतरा के फेस टू में बहेसर मार्ग पर स्थित इस फेक्ट्री की चिमनियों से कुछ अन्य फेक्ट्रियो की तरह हमेशा भारी मात्रा में काला धुंआ निकलता है जिससे सोण्डरा गांव के ग्राम पंचायत के पीछे स्थित तालाब के पानी के ऊपर प्रदूषण की काली परत जमा हो जाती है एवं मकानों की छतों पर भी काली परत जमी रहती है ग्रामीण बढ़ते प्रदूषण से हलाकान है आसपास के गांव सांकरा निमोरा तक के ग्रामीण प्रदूषण से हलाकान रहते हैं बाबजूद इसके इन्ही में से एक वासवानी नामक फेक्ट्री के विस्तार की जनसुनवाई 18 अप्रैल को बिजली ऑफिस परिसर में रखी गई लेकिन इसकी पूर्व सूचना आसपास के अन्य गांवो के ग्रामीणो को नहीं दी गई यहां तक कि स्थानीय पत्रकारों को भी इस जन सुनवाई की कानो कान खबर नहीं होने दी और अपने शुभचिंतकों को ही एकत्रित कर घण्टे डेढ़ घण्टे में ही जनसुनवाई की औपचारिकता निभाकर अधिकारियों ने अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली एक स्थानीय पत्रकार को इसकी भनक लगी तो वह चिलचिलाती धूप में भी जनसुनवाई स्थल पहुचे लेकिन वहां जाकर पता चला कि सुबह साढ़े दस बजे शुरू होकर सबकुछ एक डेढ़ घण्टे में ही समाप्त हो गया था सब चले गए हम टेंट निकालने में लगे हैं। इस तरह प्रदूषण फैलाने वाले उधोगॉ के विस्तार की जनसुनवाई भी अब गुपचुप होने लगी हैं
धरसीवा ब्लॉक के सोडरा गांव मे स्थापित वासवानी प्लांट के यूनिट बढ़ाने संयंत्र के लिए पर्यावरण मंडल द्वारा यह जनसुनवाई का आयोजन किया गया था सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में सर्वाधिक प्रदूषण फैलाने वाली फेक्ट्रियो में शामिल है उक्त फेक्ट्री
ग्रामीणो का कहना है कि जनसुनवाई में ग्रामीण नहीं बल्कि फैक्ट्रीयो में काम करने वाले मजदूरों को ही ग्रामीण बनाकर जनसुनवाई की औपचारिकता पूरी की गई है
आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण फैलेगा जिससे धूल डस्ट सीधे बस्तियों में आगे से ओर भी अधिक आएगी साथ ही इससे इलाके में कृषि कार्य भी प्रभावित होगा ग्रामीणों ने स्पष्ट लहजे मे कहा गुपचुप तरीके से की गई जनसुनवाई को निरस्त कर आसपास के प्रदूषण से प्रभावित गांवों के ग्रामीणो को बुलाकर पुनः जनसुनवाई कराई जाए। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि जब ग्राम सभा ही नही हुई तो ग्राम पंचायत कैंसे एनओसी दे दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811