Let’s travel together.

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

0 568

स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने वाला जीवन में कभी असफल नहीं हो सकता: राघवेंद्र सिंह परिहार

धीरज जॉनसन

दमोह:भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा युवाओं के प्रेरणा स्रोत परम श्रद्धेय स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई, स्थानीय भाजपा कार्यालय में सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार ने स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुए कहा कि विश्व पटल पर भारत के विश्व गुरु होने का प्रमाण शिकागो सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने ही प्रमाणित किया था, उनके आदर्श एवं सिद्धांत सदैव भारतवर्ष की उन्नति एवं उत्थान का मार्ग प्रशस्त करते रहे हैं, सभी उनके आदर्शों का अनुसरण करें तो जीवन में कभी भी किसी भी कार्य में असफल नहीं हो सकता।
पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने स्वामी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सभी कार्यकर्ता उन्हें नमन करते हैं यदि युवाओं को अपना रोल मॉडल बनाना है तो स्वामी विवेकानंद से अच्छा रोल मॉडल कोई नहीं मिल सकता, मेरी सभी युवाओं से यह अपील है कि स्वामी विवेकानंद जी से संबंधित पुस्तकों, जीवनी एवं विषयों का अध्ययन करें यह उनके लिए बहुत ही अधिक लाभदायक होगा।

कार्यक्रम में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, सह प्रभारी शिवशंकर पटेल,दीनदयाल मंडल अध्यक्ष कृष्णा राज, महामंत्री महेंद्र बिट्टू राठौर, कृष्णकांत सिंह, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक राय, राहुल ताम्रकार, सौरभ विश्वकर्मा, दीपक केसरवानी, अरुण सोनी, मनोज राय, शंकर पटेल, नर्मदा साहू, मंडल अध्यक्ष पंकज राय, मनीष सोनी, देवेश पटेल, पवन यादव, अशोक पटेल, नर्मदा पटेल, मोनू चौरसिया, गणेश कश्यप, मोनू रैकवार सहित कार्यकर्ता जयंती कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री महेंद्र राठौर बिट्टू आभार जिला महामंत्री कृष्णकांत सिंह द्वारा किया गया।

न्यूज स्रोत:डॉ अनिल जैन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811