Let’s travel together.

हिमाचल में कांग्रेस को झटका, प्रभारी सचिव तजिंदर सिंह BJP में हो सकते हैं शामिल

0 88

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. प्रदेश के प्रभारी सचिव और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि तजिंदर सिंह आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दिया है.

इसमें उन्होंने लिखा कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और एआईसीसी, हिमाचल प्रदेश के सचिव सह-प्रभारी पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं. तजिंदर सिंह को लेकर पिछले कई दिनों से यह कयास लगाया जा रहा था कि वे जल्द ही कांग्रेस का हाथ छोड़ सकते हैं क्योंकि बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ उनकी लगातार बैठकें चल रही थीं.

Tajinder Singh Bittu

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में हाल ही में कांग्रेस सरकार पर संकट आ गई थी. कांग्रेस के छह विधायक बागी हो गए थे. राज्यसभा चुनाव के दौरान ये सभी 6 विधायकों ने बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कर दिया था, जिससे कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद सभी विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया था. हालांकि, किसी भी तरह सुक्खू की सरकार बच गई.

कांग्रेस को झटके पे झटका

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस को झटके पे झटका लग रहा है. अब तक एक दर्जन से अधिक नेताओं ने पार्टी का हाथ छोड़कर कमल का दामन थाम लिया. कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं में गौरव वल्लभ, संजय निरुपम, बॉक्सर बिजेंद्र सिंह, रोहन गुप्ता, अशोक चव्हाण, नवीन जिंदल, रवनीत बिट्टू, परनीत कौर, अर्जुन मोढवाडिया, मिलिंद देवड़ा, आचार्य प्रमोद कृष्णम और बाबा सिद्धिकी शामिल हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811