Let’s travel together.

अफजाल अंसारी की गाजीपुर से उम्मीदवारी पर खतरा, कोर्ट से न मिली राहत तो टिकट काटेगी सपा

0 104

यूपी की गाजीपुर लोकसभा सीट से मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी की उम्मीदवारी खतरे में पड़ सकती है. गैंगस्टर मामले में मिली चार साल की सजा के खिलाफ उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाया खटखटाया था. हालांकि, इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी है. अब मई में सुनवाई होगी. इससे उनकी उम्मीदवारी पर खतरा मंडरा रहा है.

बताते चलें कि बीते साल गैंगस्टर एक्ट के मामले में कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया गया था. एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें 4 साल की सजा सुनाई थी. साथ ही 1 लाख का जुर्माना लगाया गया था. बहुचर्चित कृष्णानंद राय हत्याकांड और व्यापारी नंदकिशोर रूंगटा अपहरण के बाद मुख्तार और अफजाल पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज हुआ था. साल 2012 में गाजीपुर की MP-MLA कोर्ट में इसका ट्रायल शुरू हुआ था. कोर्ट के फैसले के बाद अफजाल हाईकोर्ट गए थे.

कौन होगा मुख्तार का सियासी वारिस

जून 2023 में प्रशासन ने अफजाल अंसारी की पत्नी के नाम से जारी इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया था. यह पेट्रोल पंप मोहम्मबाद तहसील के गौसपुर गांव में था. आरोप है कि यह संपत्ति मुख्तार अंसारी द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई. बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अफजाल को गाजीपुर से टिकट दिया है. इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने पारस नाथ राय को उतारा है.

मुख्तार की मौत के बाद अंसारी परिवार के लिए ये चुनाव कई मायनों में बहुत अहम है. सियासी रसूख बचाने के साथ ही मुख्तार की गद्दी को लेकर भी चर्चा हो रही है. उनके दो बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी हैं. अब्बास अंसारी कासगंज जेल में डेढ़ साल से बंद हैं, जबकि उमर अंसारी जमानत पर हैं.

मुख्तार अंसारी के सुपुर्द-ए-खाक के वक्त बेटे उमर अंसारी और भाई अफजाल अंसारी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे थे. इतना ही नहीं मुख्तार अंसारी के जनाजे में अंतिम समय अपने पिता के मूंछ को ताव देकर उमर अंसारी ने एक बड़ा संदेश दिया था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811