Let’s travel together.

लोकसभा के पहले चरण का मतदान शुरू,सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में मतदान

0 55

भोपाल।  लोकसभा के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है. मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. इनमें सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा सीट शामिल है. मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा और मंडला  सीट है. कुल 88 प्रत्याशी मैदान में हैं और करीब एक करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे. छिंदवाड़ा सीट पर कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ कांग्रेस से उम्मीदवार है. उनके सामने बीजेपी के विवेक बंटी साहू हैं. मध्य प्रदेश में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. मतदान छह बजे तक चलेगा.

लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में शारीरिक बाधाओं को दरकिनार कर जबलपुर की एक महिला व्हीलचेयर पर वोट डालने पहुंचीं. 79 साल की भाग्यमनी मिश्रा ने कहा कि उन्हें मतदान केंद्र में आकर ही वोट डालना था और वो संदेश देना चाहती थीं कि हर शख्स वोट जरूर डाले. इसलिए व्हीलचेयर पर आकर वोट डाला, जबकि इन्हें घर बैठे मतदान की सुविधा दी गई थी.

 पूर्व सीएम कमल नाथ ने कहा, मुझे छिंदवाड़ा की जनता पर पूरा भरोसा है. मुझे पूरी उम्मीद है कि वे सच्चाई के साथ खड़े रहेंगे. उनके बेटे और कांग्रेस नेता नकुल नाथ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.मध्य प्रदेश की सभी 6 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है. कई बूथों पर वोटिंग शुरू होने से पहले ही बूथ पर लंबी लाइनें लग गई थीं. लोगों में सुबह-सुबह वोटिंग को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. सीधी में बीजेपी उम्मीदवार राजेश मिश्रा ने भी मतदान किया है. उन्होंने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खन्नौधा में अपना वोट डाला.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

35 करोड़ का गेहूं बना 150 करोड़ का ज़हर!रायसेन के वेयरहाउस में सड़ता रहा अनाज, करोड़ों रुपए फूंककर भी नहीं बचा पाए अधिकारी     |     रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक लगेगा राष्ट्रीय स्तर का ‘उन्नत कृषि मेला, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     गेहूं खरीदी में व्यापारियों का हित साध रही है सरकार,किसानों को एक एक दाने का समर्थन मूल्य मिले,किसान डिफाल्टर होने की कगार पर-अजय सिंह     |     नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |     हनुमान जयंती पर  निकाली गई भव्य शोभायात्रा ,उमड़ा जनसैलाब     |     नाहर फैक्ट्री में फिर मौत: श्रमिक की जान गई, प्रबंधन गेट के भीतर छिपा रहा     |     मानस का अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और संतुलित बना सकता है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811