Let’s travel together.

राजेश बादल की नई किताब::“यह अंतिम था, जिसे पोर्टल प्रकाशित करने का साहस नहीं दिखा सका और मैंने यह कॉलम बंद कर दिया।“

0 311

आलेख

पंकज चतुर्वेदी

अड़तालीस साल से पत्रकारिता के प्रत्येक माध्यम- प्रिन्ट, रेडियों, टीवी,डिजिटल में शीर्ष स्तर पर भूमिका निभाते हुए शब्द-संस्कार के अमिट निशान छोड़ने वाले राजेश बादल ने जब ये पंक्तियाँ लिखीं, तब भारत में पत्रकारिता बेहद विषम दौर से गुजर रही थी । असहमतियों के चलते बड़ी संख्या में पत्रकारों को अखबारों और टीवी से निकाला जा रहा था । कह सकते हैं कि सच को दबाने की भरकस कोशिशें हो रही थी । श्री बादल उन दिनों एक चर्चित न्यूज पोर्टल के लिए “मिस्टर मीडिया” शीर्षक से साप्ताहिक स्तम्भ लिखते थे। मीडिया की दिशा और दशा पर । यह संभवतया सबसे लंबे समय तक चलने वाला स्तंभ था , जिसमें उस कालखंड की उन घटनाओं का भी दस्तावेज़ीकरण था, जिन्होंने तत्कालीन पत्रकारिता को प्रभावित किया ।
यह पुस्तक उन सभी 178 लेखों का संकलन है जो भारत में पत्रकारिता के बदलते मानदंड और विश्वास से अविश्वास के अँधियारे में जाने के साक्षी हैं । “मिस्टर मीडिया” पत्रकारिता से जुड़े प्रत्येक संस्थान , प्रेस की स्वतंत्रता के समर्थक आम लोगों के साथ –साथ , स्थापित पत्रकारों के लिए भी उतनी ही अहम है जितनी कि पत्रकारिता में अपना भविष्य बनाने वाले छात्रों के लिए ।
राजेश बादल ( छतरपुर, मध्यप्रदेश) चार दशकों से पत्रकारिता में चर्चित नाम हैं। जनसत्ता, नईदुनिया,संडे आब्जर्वर एवं नवभारत टाईम्स के बाद टीवी की दुनिया में परख,दूरदर्शन के लोकप्रिय न्यूज़ एंकर,आज तक के साथ दस बरस तक संपादक बनने का सफर , सी एन ई बी, वायस ऑफ़ इंडिया,इंडिया न्यूज, बी ए जी फिल्म्स ( आज का न्यूज़ 24 ) चैनल से जुड़े रहे। संसद के “राज्यसभा टी वी” के संस्थापक कार्यकारी निदेशक रहते हुए इनके कार्यक्रमों और बायोपिक फ़िल्मों ने सरकारी मीडिया के प्रति लोगों का नजरिया बदल दिया था । रेडियो टीवी पत्रकारिता में सौ से ज़्यादा वृतचित्र, दस हज़ार से ज़्यादा टीवी रिपोर्ट्स, पाँच हज़ार से ज़्यादा आलेख, बीस से ज़्यादा विश्वविद्यालयों में अतिथि व्याख्यान देने वाले राजेश बादल गांधीवादी विचारों के विस्तार में कार्यरत हैं । अमेरिका के अनेक शहरों में व्याख्यान और हिंदी के लिए समर्पित। एक दर्जन से अधिक सम्मान । आपकी चर्चित पुस्तकें – हिंदुस्तान का सफ़र , शब्द सितारे, क्रांतिदूत पंडित परमानन्द ,सदी का संपादक राजेन्द्र माथुर , दास्तान ए जगजीत : कहाँ तुम चले गए आदि हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांसद खेल महोत्सव के दौरान रविंद्र जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने पहली गेंद पर मारा चौका     |     सत्येंद्र तुलाराम साहू की ‘ने करो 11’ का  विमोचन     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फूड प्रोसेसिंग वर्कशॉप संपन्न     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फैशन डिज़ाइनिंग वर्कशॉप का भव्य समापन     |     विदिशा के डॉ विवेक चौकसे ने प्रथम इंटरनेशनल कांफ्रेंस GLAFIMSCON में प्राप्त किया द्वितीय स्थान     |     प्रधान आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज से मिली आर्थिक सहायता     |     योग शिविर का समापन: योगाभ्यास के साथ दिए गए स्वस्थ जीवन के सूत्र     |     मोदी सरकार का बजट जनता की उम्मीदों पर करारा प्रहार — भावेश बघेल     |     केंद्रीय बजट 2026-27: ग्रामीण छत्तीसगढ़ के लिए निराशाजनक, किसान-मजदूर विरोधी- राजेंद्र बंजारे     |     अवैध रूप से गांजा बेंच रहे युवक को पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811