Let’s travel together.

सलमान खान के बाद अब दिग्गज नेता को मिली फोन पर धमकी, दाऊद इब्राहिम का नाम आया सामने

0 107

मुंबई : एक्टर सलमान खान के बाद अब एक दिग्गज नेता को धमकी दी गई है। सलमान खान के घर हाल ही में फायरिंग की गई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली। अब महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता खडसे ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि वह जल्द ही वापस भाजपा में चले जाएंगे।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को एक अज्ञात नंबर से कॉल कर खडसे को धमकी दी गई, जिसके बाद उन्होंने जलगांव जिले के मुक्ताई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, फोन करने वाले ने खडसे को धमकी देते समय गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के नाम लिए

अधिकारी ने कहा कि फोन करने वाले का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार 15 और 16 अप्रैल को चार अलग-अलग मोबाइल फोन से कॉल कर उन्हें धमकी दी गई। इनमें से कुछ कॉल अमेरिका और कुछ उत्तर प्रदेश के नंबरों से आईं। उन्होंने कहा कि खडसे की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पूर्व मंत्री को इससे पहले भी फोन पर धमकियां मिल चुकी हैं।

खडसे से शरारत करने का लगाया आरोप

वहीं एकनाथ खडसे ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि पहले उन्हें लगा कि कोई शरारत कर रहा है, लेकिन जब कॉल अमेरिका के नंबर की दिखी तो इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि इससे पहले दाऊद की पत्नी के साथ उनकी बातचीत की रिकॉर्डिंग प्रसारित की गई थी। जांच में साफ हुआ कि एक शख्स ने कंप्यूटर तकनीक के जरिए यह सब किया। खडसे ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अभी तक इस धमकी की शिकायत राज्य के गृह मंत्री से नहीं की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811