Let’s travel together.

भिंड में शोपीस बने ATM, एक सप्ताह से नहीं है कैश, लोग परेशान

0 80

 भिंड। शहर से लेकर अंचलभर के एटीएम एक सप्ताह से खाली पड़े हुए हैं। जिससे लोगों को कैश नहीं मिल पा रहा है। स्थिति यह है कि लोगों के खाते में रुपये होने के बावजूद भी नगदी के लिए उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, अब तो बैंकों में भी कैश की किल्लत होना शुरू हो गई है। वहीं, लीड बैंक मैनेजर (एलडीएम) का कहना है कि आरबीआई से ही कैश नहीं आ रहा है, जिसके चलते प्रदेशभर में इस तरह की समस्या बनी हुई है।

जिलेभर में विभिन्न बैंक के करीब 100 से अधिक एटीएम बूथ हैं, इनमें से शहरभर में करीब 30 एटीएम लगे हुए हैं, लेकिन इनमें कैश नहीं है। एटीएम पर लोग कैश निकालने तो पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ रहा है। एटीएम में कैश न निकलने की वजह से जिन लोगों के घरों में शादी या अन्य कोई कार्यक्रम हैं, उन्हें कैश के लिए बैंक में लाइन लगानी पड़ रही है। वहीं बैंकों में भी उपभोक्ताओं को उनकी जरूरत के हिसाब से कैश नहीं मिल पा रहा है।

लोकसभा चुनाव के चलते कम मिल रहा कैश

बैंक अधिकारियों की मानें तो पिछले दो महीने से आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) से कैश कम दिया जा रहा है। इसके पीछे एक वजह जहां लोकसभा चुनाव है। वहीं दूसरी वजह फसल की समर्थन मूल्य पर चल रही खरीदी भी है। बैंक के पास उतना कैश नहीं आ रहा है, जितना उसे लोगों को बांटना है। पिछले दो महीने से जिले के सभी बैंक कैश की कमी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते एटीएम बूथ में भी कैश का संकट उत्पन्न हो गया है। हालांकि कैश की कमी के चलते सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है, जिन्हें तत्काल में नगदी की जरूरत है। लेकिन खाते में पैसा होने के बाद भी उन्हें नगदी नहीं मिल पा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811