Let’s travel together.

जबलपुर में चुनाव कराने पहुंचा विशेष सुरक्षा बल, संवेदनशील क्षेत्रों में होंगे तैनात

0 87

जबलपुर। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से कराने के लिए जिले में विशेष दस्ता तैनात होगा। इसके लिए विशेष सुरक्षा दल की टुकड़ियाें का आगमन प्रारंभ हो गया है। विशेष सुरक्षा बल के जवानों को जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। विशेष सुरक्षा बलों की अलग-अलग कंपनियों के अधिकारी और जवान एक-दो दिन में फ्लैग मार्च करेंगे। चुनाव कराने के लिए बनाए जाने वाले मतदान दलों के साथ भी विशेष सुरक्षा बल के जवान रहेंगे।

बुधवार शाम से ही बाहर से आए विशेष सुरक्षा बल के सदस्य संभाल लेंगे

संभावना है कि जिले के संवदेनशील मतदान केंद्रों की सुरक्षा का दायित्व बुधवार शाम से ही बाहर से आए विशेष सुरक्षा बल के सदस्य संभाल लेंगे। मतदान शांतिपूर्वक कराने के लिए जिले में पश्चिम बंगाल स्पेशल आर्म्स फोर्स के 400, सीआरपीएफ के 100, स्पेशल आर्म्स फोर्स 600, और जबलपुर पुलिस के 2800 जवानों सहित अन्य जिलों के 600 पुलिस अधिकारियों व जवानों काे तैनात किया जा रहा है। इसके साथ ही दो हजार से ज्यादा विशेष पुलिस अधिकारी भी मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811