Let’s travel together.

अगर ये एक शब्द बोल दें सलमान खान तो सारा झमेला ही खत्म हो जाए!

0 66

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की खबर जबसे सामने आई है न सिर्फ उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है बल्कि मामले की अच्छे से तहकीकात भी की जा रही है. जिस जगह पर ईद के दिन इतनी चहल-पहल थी और जिस तरह से सलमान खान लोगों से रूबरू हुए उसके ठीक बाद ही उनके घर के बाहर फायरिंग की गई. उनकी बिल्डिंग में गोलियां चलाई गईं और जिस जगह ईद के दिन खड़े होकर सलमान खान ने फैंस को विश किया उस बालकनी पर भी गोलियों के निशान पाए गए हैं. इससे साफ है कि सलमान खान को टारगेट किया जा रहा है और लगातार उनके मन में खौफ पैदा करने की कोशिश की जा रही है. आइये एक नजर लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान की रिफ्ट पर डालते हैं और ये जानने की कोशिश करते हैं कि इसका इस मौजूदा मामले से कोई लेना-देना है कि नहीं. हालांकि अभी तक इस मामले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है.

क्या है काला हिरण मामला

बता दें कि सलमान खान जब हम साथ-साथ हैं फिल्म की शूटिंग कर रहे थे उस दौरान एक्टर अपने साथी स्टार्स संग घूमने के लिए निकले थे. एरिया जंगल का था. इस दौरान सलमान खान पर काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था. इसके लिए उन्हें सजा भी सुनाई गई थी. फिलहाल मामले में उन्हें राहत मिली हुई है. इस दौरान वहां तब्बू, सोनाली बिंद्रे और सैफ अली खान जैसे स्टार्स भी थे. लेकिन सलमान खान पर ही इसका आरोप लगता है कि उन्होंने ही कारे हिरण का शिकार किया. सलमान से जब इस बारे में एक दफा पूछा गया था तो उन्होंने बताया था कि वे उस वक्त वहां मौजूद थे लेकिन उन्होंने शिकार नहीं किया. ऐसे में ये बात कभी क्लियर नहीं हो सकी है कि सलमान खान ने शिकार किया कि नहीं.

बस एक सॉरी से बन जाएगी बात

मामले पर कुछ समय पहले गैंग्सटर लॉरेंस बिश्नोई ने भी अपने विचार व्यक्त किए थे. उन्होंने इस दौरान साफ तौर पर कहा था कि वहां के लोगों के और बिश्नोई समाज के लोगों के लिए काला हिरण पूजनीय है और काफी मान्यताएं जुड़ी हैं. ऐसे में सलमान खान का काले हिरण का शिकार करना वहां के लोगों को बिल्कुल रास नहीं आया और सलमान खान से वे खफा हैं. अगर सलमान वहां के मंदिर में आकर सभी के सामने माफी मांग लें तो सलमान खान को धमकियां मिलनी बंद हो जाएंगी. लेकिन अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो इसका अंजाम बुरा होगा.

2018 से मिल रहीं धमकियां

बता दें कि सलमान खान को वैसे तो पहले से ही धमकियां मिलती रहती थीं. लेकिन साल 2018 से उन्हें इस मामले में धमकियां मिलनी शुरू हुईं. पहले तो हल्के-फुल्के अंदाज में उन्हें समझाया जाता था. लेकिन साल 2022 में सलमान खान को आधिकारिक रूप से धमकियां मिलीं और उनके पिता के नाम धमकी भरा एक लेटर आया. इसके बाद सलमान खान को साल 2023 में एक मेल भी आया. तब से सलमान खान भी सतर्क हैं और उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. उन्होंने इसपर रिएक्ट भी किया है. माफी मांगने वाली बात से वे आवगत भी हैं लेकिन उन्होंने अपने पिछले बयानों में लगातार ये कहा है कि वे किसी से डरते नहीं हैं, उन्होंने कोई गलती नहीं की है और इसलिए वे माफी भी कभी नहीं मागेंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811