Let’s travel together.

बढ़ती गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने टांगें जलपात्र

0 132

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।

विगत दिनों नायब तहसीलदार नियति साहू ने अपने कार्यालय के आसपास परिंदों को पानी उपलब्ध कराने पेड़ों पर जलपात्र टांगें थे। और नगर वासियों से भी अपील की थी कि अपने घरों, सड़क किनारे लगे पेड़ों पर इस बढ़ती गर्मी में उन परिंदों को पानी पिलाने मिट्टी के जलपात्र टांगें और उसमें प्रतिदिन पानी भी भरें। इसी संदेश से प्रेरित होकर सांची नगर के अन्य स्थानों के साथ ही वार्ड नं 14 में विख्यात हनुमान मंदिर में लगे पेड़ों पर तथा पुलिस लाइन कालोनी में जलपात्र टांगें और उसमें पानी डालकर पक्षियों की प्यास बुझाई गई। साथ ही उन पेड़ों के नीचे दाने डाल दिए गए हैं जिससे पक्षियों को गर्मी में खाने के लिएं भटकना न पड़े। इस अवसर पर पूर्व पार्षद सांची रतनलाल जायसवाल, मंदिर के पुजारी अशीष पाराशर, शुभम शर्मा, प्रदीप जायसवाल सहित अन्य लोग शामिल थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811