-साधारण कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस में बने रहेंगे
रायसेन। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुमताज़ खान ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद से अपना स्तीफ़ा दे दिया हे।मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी को दिये स्तीफ़े में मुमताज खान ने कहा हे कि मै पारिवारीक कारणों से इस दायित्व को सभाल नही पा रहा हूं इसलिए इस पद पर् किसी अन्य को अध्यक्ष बना दिया जाये वे
साधारण कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस में बने रहेंगे।
मुमताज खान के लोकसभा चुनाव के चलते स्तीफ़ा दिये जाने पर तरह तरह कि बाते की जा रही हे।श्री खान के भाजपा में जाने की भी अटकले लगाई जा रही हे।ऐसा इसलिए भी कि मुमताज खान पूर्व कांग्रेस नेता सुरेश पचोरी के नजदीकी माने जाते हे। श्री पचौरी ने भी पिछले दिनों भाजपा का दामन थाम लिया हे। इसी कारण इन अफवाहो को बल मिल रहा हे।