Let’s travel together.

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मध्य प्रदेश में एक और बड़ा झटका

0 84

रतलाम  कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल ने पद और पार्टी की दिया इस्तीफा,भाजपा ज्वाइन की

रतलाम। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मध्य प्रदेश में एक और बड़ा झटका लगा है। रतलाम के कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल ने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और कैलाश पटेल भाजपा में शामिल हो गए हैं। कैलाश पटेल ने बुधवार को उज्जैन आए मुख्यमंत्री मोहन यादव के समक्ष भाजपा ज्वाइन कर ली है। आपको बता दें कि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बुधवार की सुबह उज्जैन पहुंचे और यहां पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैलाश पटेल का भाजपा में स्वागत किया कैलाश पटेल ने कांग्रेस से सम्मान नहीं मिलना और संगठन द्वारा सहयोग न करने का आरोप लगाया है। कैलाश पटेल का कहना है कि कांग्रेस अपनी दिशा से भटक गई है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मध्य प्रदेश में मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कांग्रेस पार्टी में प्रदेश के हर इलाके में टूट देखने को मिल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811