Let’s travel together.

कलेक्टर अरविन्द दुबे ने गेहूं उपार्जन केन्द्र पर अनियमितता मिलने पर संस्था प्रबंधक को किया निलंबित, सहायक प्रबंधक को एससीएन जारी

0 127

कलेक्टर अरविन्द दुबे ने गेहूं उपार्जन केन्द्र पर अनियमितता मिलने पर संस्था प्रबंधक को किया निलंबित, सहायक प्रबंधक को एससीएन जारी
वेयरहाउस संचालकों/प्रबंधकों को भी एससीएन जारी

ओबेदुल्लागंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत सलकनी सहकारी संस्था के दीपक गौर को किया निलंबित

रायसेन।जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन कार्य सुचारू रूप से संपादन हेतु गत दिवस कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देश पर सभी एसडीएम द्वारा अपने अपने क्षेत्र में उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया गया था। निरीक्षण के दौरान प्रथम दृष्टया अनियमितताएं मिलने पर कलेक्टर श्री दुबे द्वारा दो उपार्जन केन्द्र/वेयरहाउस संचालको को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है। साथ ही एक संस्था प्रबंधक को निलंबित किया गया है तथा सहायक प्रबंधक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। कलेक्टर श्री दुबे ने कहा है कि उपार्जन कार्य में अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जाएगीं। आवश्यक होने पर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर भी कराई जाएगी।

गत दिवस संयुक्त जांच दल द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित सलकनी के गेहूं उपार्जन केन्द्र आस एण्ड कम्पनी खसरोद में निरीक्षण के समय गेहूं उपार्जन केन्द्र पर उपार्जन नीति के विरुद्ध तुले हुए गेहूं के ढेर पाए जाने पर संस्था प्रबंधक श्री दीपक गौर को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए जांच की प्रत्यासा में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उक्त संस्था का समस्त प्रभार सहायक संस्था प्रबंधक श्री रेवाराम लववंशी को सौंपा गया है।
इसी प्रकार प्राथमिक साख सहकारी संस्था मर्यादित सलकनी के गेहूं उपार्जन केन्द्र मेसर्स साईं वेयरहाउस डांटखेड़ा में निरीक्षण के दौरान गेहूं उपार्जन केन्द्र पर उपार्जन नीति के विरुद्ध तुले हुए गेहूं के ढेर पाए जाने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर तीन दिवस में जबाव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

वेयरहाउस संचालकों/प्रबंधकों को एससीएन जारी

मेसर्स आस एण्ड कम्पनी वेयरहाउस और मेसर्स साईं वेयरहाउस डांटखेड़ा की जांच के दौरान वेयरहाउस पर स्थित धर्मकांटे से किसानों की ट्रालियों की तौल करते हुए समर्थन मूल्य पर गेहूं का क्रय कर भंडारित किया जा रहा था, जो की शासन की उपार्जन नीति की कंडिका 8.7 के विरुद्ध है। कलेक्टर श्री दुबे द्वारा इन वेयरहाउसों के संचालकों/प्रबंधकों को कारण बताओं को सूचना पत्र जारी कर तीन दिवस में जबाव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

35 करोड़ का गेहूं बना 150 करोड़ का ज़हर!रायसेन के वेयरहाउस में सड़ता रहा अनाज, करोड़ों रुपए फूंककर भी नहीं बचा पाए अधिकारी     |     रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक लगेगा राष्ट्रीय स्तर का ‘उन्नत कृषि मेला, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     गेहूं खरीदी में व्यापारियों का हित साध रही है सरकार,किसानों को एक एक दाने का समर्थन मूल्य मिले,किसान डिफाल्टर होने की कगार पर-अजय सिंह     |     नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |     हनुमान जयंती पर  निकाली गई भव्य शोभायात्रा ,उमड़ा जनसैलाब     |     नाहर फैक्ट्री में फिर मौत: श्रमिक की जान गई, प्रबंधन गेट के भीतर छिपा रहा     |     मानस का अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और संतुलित बना सकता है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811