Let’s travel together.

ग्रामीणों को 18 साल से टूटी पड़ी पुलिया,दो कम्बे रखकर गुजरते हे ग्रामीण, अब मिली स्वीकृति

0 151

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के  ग्राम अंबाड़ी से भोपाल विदिशा हाईवे तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को 18 साल से टूटी पड़ी पुलिया के ऊपर से दो खंबो को रखकर निकलना पड़ रहा था। ढोला घाट की पुलिया सन 2006 में बारिश के करण बह गई थी तब से आज तक यहां पुलिया टूटी हुई पड़ी थी। पुलिया के चारों तरफ से बारिश में मिट्टी बह गई है। अब केवल पिलर ही पिलर बचे हैं। इसी टूटी हुई पलिया से रोज ग्रामीण 2 खंबे के ऊपर से निकल कर अपने कामकाज के लिए भोपाल, विदिशा, रायसेन, सांची ,अशोक नगर के लिए जाते हैं इसी पुलिया पर से 10 गांव के ग्रामीणों का रोज आना जाना है इस पुलिया से बारिश के समय में दीवानगंज के आसपास क्षेत्र का , पहाड़ का पानी, अंबाड़ी के पहाड़ का पानी और दीवानगंज में बना तालाब का ओवरफ्लो का पानी इसी पुलिया से होकर गुजरता है बारिश के समय में इस पुलिया से ग्रामीणों का आना जाना बंद हो जाता था। कई ग्रामीण तो अपनी जान जोखिम में डालकर इस पुलिया के ऊपर से बारिश के समय में निकलते थे। 18 साल से पुलिया पर 2 खंबे में रखे हुए हैं इन्ही खम्बो पर से होकर ग्रामीण अभी तक निकलते आए हैं। अब नई चौकी भी इसी पुलिया के पास बन गई है। अगर अब किसी को दीवानगंज चौकी पर शिकायत या आवेदन देना है तो 5 किलोमीटर दीवानगंज और फैक्ट्री से घूम कर चौकी आना पढ़ रहा था इसी रास्ते से मुस्काबाद, अंबाड़ी ,मुनारा, पिपरई, महुआ खेड़ा , हिनोतिया, काली टोर, पिपरई, मुनारा और कई गांव के लोग निकलते आ रहे थे। अंबाडी सरपंच कुंती रमेश कुमार अहिरवार भी काफी महीनों से इस पुलिया के निर्माण के लिए अथक प्रयास कर रहे थे। कुछ दिन पहले ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से रायसेन जिले के लिए कई सौगात दी गई थी। जिसमें से एक सौगात अंबाडी के डोला घाट की पुलिया भी है। अब यहा पलिया मंजूर हो चुकी है। कुछ ही दिनों में पुलिया का निर्माण चालू हो जाएगा। काफी सालों से अंबाडी सरपंच और ग्रामीण इस पुलिया को बनाने की मांग करते आ रहे थे। जो अब जाकर पूरी हुई। पुलिया मंजूर होने से अरुण सेन, आनंद सेन, राकेश साहू, हरिओम साहू, मोनू साहू, मुकेश साहू, जितेंद्र मीणा, कमल मीणा, विजय मीणा आदि ग्रामीण काफी खुश नजर आ रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कि इतने सालों की मांग अब जाकर पूरी हो रही है। पुलिया के बन जाने के बाद हमको 5 किलोमीटर घूम कर नहीं जाना पड़ेगा। जिससे हमारा समय भी बचेगा और हम जहां जा रहे हैं वह समय से पहले पहुंच जाएंगे।

इनका कहना हे-

ग्रामीण काफी दिनों से इस पुलिया के निर्माण के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाते आ रहे थे ग्रामीण भी काफी सालों से पुलिया निर्माण करने को कह रहे थे। कुछ अड़चनों के कारण पुलिया मंजूर नहीं हो पा रही थी। लेकिन अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी के अथक प्रयास के कारण पुलिया मंजूर हुई हैं। कुछ ही दिनों में भूमि पूजन किया जाएगा।
अंबाडी सरपंच कुंती रमेश कुमार अहिरवार

हम काफी सालों से पुलिया निर्माण के लिए कई विधायकों के पास गए हैं। पुलिया को टूटे हुए 18 साल हो गए हैं। अब जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी के अथक प्रयास के कारण पुलिया मंजूर हुई है। अब 10 गांव के ग्रामीणों को कुछ ही महीनों में सुविधा मिलने लगेगी।
हरिओम साहू निवासी अंबाडी

18 साल बाद डोला घाट की पुलिया की मंजूर हुई है। पुलिया मंजूर होने के कारण आसपास के कई गांव के ग्रामीण काफी खुश है। कुछ भी क्यों नहीं होंगे क्योंकि 18 साल के बाद पुलिया का निर्माण होने जा रहा है। 10 गांव के ग्रामीणों को दीवानगंज चौकी, भोपाल विदिशा सांची रायसेन तक पहुंचने में आसानी होगी।
रवि साहू ग्रामीण अंबाड़ी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |     आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए ‘पंखुड़ी’ पोर्टल लॉन्च     |     ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811