Let’s travel together.

जियो ओर जीने दो का शुभ सन्देश देने वाले भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक मनाया

0 236

सुरेन्द्र जैन धरसीवां
आत्मकल्याण के मार्ग पर चलते हुए संसार के हर प्राणी को जियो ओर जीने दो का शुभ सन्देश देने वाले जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर अंतिम केवली भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक गुरुवार को सांकरा निको में भक्ति भाव के साथ मनाया गया ।


जन्मकल्याणक के पावन अवसर पर सर्वप्रथम स्थानीय श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रातः काल श्रीजी का प्रक्षाल अभिषेक शांतिधारा ओर पूजन हुई इसके पश्चात मन्दिर जी से श्रीजी की शोभायात्रा विमान निकाला गया जिसमें जैन धर्म की पचरंगा धर्म ध्वजा लिए समाज के लोग आगे चल रहे थे समाज के लोग महिलाएं पुरुष बच्चे सभी भगवान महावीर स्वामी का शुभ सन्देश जियो ओर जीने दो की जयघोष एवं भजन गाते चल रहे थे श्री जी की विमान शोभायात्रा में श्रीजी का विमान शुद्ध केशरिया धोती दुपट्टा धारण किये समाज के लोग लेकर नँगे पैर चल रहे थे।


श्रीजी का विमान मन्दिर जी से मुख्य मार्ग सांकरा चोक अटल चोक बजरंग चोक के बाद सतनामी पारा होते हुए मन्दिर जी मे वापस पहुचा यहां पुनः भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा का अभिषेक व शांतिधारा ओर पूजन हुई इसके पश्चात समाज के लोगों ने स्वल्पाहार का भी आयोजन किया और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811