Let’s travel together.

आरक्षण पर 50% का कैप हटाया जाएगा, लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा

0 246

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. घोषणापत्र में 5 न्याय और 25 गारंटियों पर फोकस किया गया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने इस घोषणापत्र को जारी किया. इस दौरान कांग्रेस नेता पी चिदंबरम भी मौजूद थे. कांग्रेस ने ‘न्याय पत्र’ नाम से इस घोषणापत्र को जारी किया है. अपने मेनिफेस्टो में कांग्रेस ने कई तरह की गारंटियां शामिल की हैं. इसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों और मजदूरों पर खास फोकस किया गया है.

5 न्याय का ऐलान

पार्टी के घोषणापत्र में 5 न्याय और 25 गारंटियां शामिल हैं. पार्टी को उम्मीद है कि उनकी ऐतिहासिक गारंटियां लोगों की तकदीर बदल देंगी. लोकसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. सभी दलों के नेता जनता के बीच जा रहे हैं और वादों का पिटारा खोल रहे हैं. पार्टी के घोषणापत्र में 5 न्याय शामिल हैं, जिनमें किसान न्याय, नारी न्याय, युवा न्याय, श्रमिक न्याय, हिस्सेदारी न्याय शामिल हैं.

घोषणा पत्र में कई गारंटी

घोषणा पत्र में जाति जनगणना का वादा, OPS का वादा, गरीब परिवार की एक महिला को हर साल 1 लाख रुपये, नौकरी में 50 फीसदी महिलाओं को आरक्षण देने की घोषणा की गई है. इसके साथ ही किसानों के लिए स्वामीनाथन फॉर्मूले के साथ MSP का कानूनी गारंटी, श्रमिकों के लिए 25 लाख का हेल्थ कवर, मुफ्त इलाज, अस्पताल, डॉक्टर,दवा, टेस्ट, सर्जरी की घोषणा की गई है. घोषणापत्र में जिसके पास जमीन नहीं है, उसे जमीन देने का वादा किया गया है.

कांग्रेस की युवा न्याय ‘गारंटी’

  • हर शिक्षित युवा को 1 लाथ की अप्रेंटिसशिप का अधिकार
  • 30 लाख सरकारी नौकरियां
  • पेपर लीक रोकने के लिए नए कानून और नीतियां

कांग्रेस की नारी न्याय ‘गारंटी’

  • गरीब परिवार की एक महिला को हर साल 1 लाख रुपये
  • केंद्र सरकार की नई नौकरी में 50 फीसदी महिला आरक्षण
  • आशा, मिड डे मिल, आंगनवाड़ी वर्कर्स को ज्यादा सैलरी
  • हर पंचायत में एक अधिकार सहेली
  • कामकाजी महिलाओं के लिए दोगुने हॉस्टल

कांग्रेस की किसान न्याय ‘गारंटी’

  • स्वामीनाथन फॉर्मूले के साथ MSP का कानूनी गारंटी
  • कर्ज माफी प्लान लागू करने के लिए आयोग
  • फसल नुकसान पर 30 दिन के अंदर पैसा ट्रांसफर
  • किसानों की सलाह से नई इंपोर्ट-एक्सपोर्ट पॉलिसी
  • किसानी के लिए जरूरी हर चीज से GST हटेगी

कांग्रेस की श्रमिक न्याय ‘गारंटी’

  • दैनिक मजूरी 400 रुपये, मनरेगा में भी लागू
  • 25 लाख का हेल्थ कवर, मुफ्त इलाज, अस्पताल, डॉक्टर,दवा, टेस्ट, सर्जरी
  • शहरों के लिए भी मनरेगा जैसी नई पॉलिसी
  • असंगठित मजदूरों के लिए जीवन और दुर्घटना बीमा
  • मुख्य सरकारी कार्यों में कॉन्ट्रैक्ट मजदूरी बंद

कांग्रेस की हिस्सेदारी न्याय ‘गारंटी’

  • समानता के लिए हर व्यक्ति और हर वर्ग की गिनती
  • संवैधानिक संशोधनों से 50 फीसदी की सीमा खत्म करेंगे
  • SC/ST/OBC को पूरा हक देंगे
  • जितनी SC/ST की जनसंख्या उतना बजट
  • वन अधिकार कानून वाले पट्टों का 1 साल में फैसला

ये चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए- राहुल

घोषणापत्र जारी करने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि ये चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है. उन्होंने कहा कि आज संविधान पर बड़ा खतरा है. INDIA गठबंधन लोकतंत्र को बचाने में जुटा है. राहुल ने आगे कहा कि ये लड़ाई मौलिक अधिकारों को लेकर है. बीजेपी लोकतंत्र और संविधान पर लगातार हमला कर रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811