एक आरोपी गिरफ्तार दो आरोपियों को ग्रामीण छुड़ाकर ले गए।
शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
रायसेन जिले के बेगमगंज में वन माफियाओं के हौसले बुलंद है ट्रैक्टर ट्राली से अवैध सागोन परिवहन कर रहे वन माफियाओं ने वन विकास निगम रायसेन की टीम पर हमला कर दिया और ट्रैक्टर वन कर्मियों के ऊपर चढ़ाने का भरसक प्रयास किया झूमा झटकी के दौरान खेतों में काम कर रहे किसान भी आरोपियों के साथ हो गए और दो आरोपियों सहित ट्रेक्टर ट्राली छुड़ाकर ले गए जबकि एक आरोपी को वन विभाग की टीम ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

आपको बता दें कि वन विकास निगम रायसेन की
अधिकारी माया शुक्ला को सूचना मिली थी की गोकलपुर के वन कंपार्टमेंट में आग लगी हुई है जिसे बुझाने के लिए वह बंद विकास निगम की टीम को लेकर पहुंची और आग पर काबू पाने के बाद जब लौट रही थी तो कोकलपुर और बेरखेड़ी
के बीच सड़क पर महिंद्रा कंपनी का लाल रंग का ट्रैक्टर ट्राली जिस पर नंबर कुछ इस तरह से लिखे हुए थे एमपी 38 1997 में अवैध सागोन की लकड़ी परिवहन करके ले जाता हुआ मिला जिसे वन टीम द्वारा रोका गया तब वन माफिया वन विभाग की टीम को देखकर आक्रोशित हो गए और वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया इसी बीच आसपास खेतों में काम कर रहे लोग भी दौड़कर आ गए और आरोपियों के साथ हो गए जिसमें तीन वन कर्मी घायल हुए हैं इस दौरान ग्रामीणों ने दो आरोपीयों को वन कर्मियों से छुड़ा लिया और वे लकड़ी से भरा ट्रैक्टर ट्राली वन कर्मियों पर चढ़ने का प्रयास करते हुए ट्रैक्टर ट्राली सहित भाग गए। जबकि वन विभाग की टीम ने एक आरोपी पीर पहाड़ी निवासी शिवा पुत्र राम सिंह को पकड़ लिया जिसे थाने में लाकर पुलिस के हवाले किया गया है भागने वाले आरोपी भगवान सिंह लोधी कमल सिंह लोधी निवासी कोकलपुर तथा अन्य के खिलाफ थाना बेगमगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घायल वन कर्मियों का उपचार सिविल अस्पताल में कराया गया है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।