Let’s travel together.
nagar parisad bareli

जबलपुर में प्रबुद्धजन सम्‍मेलन में बोले जेपी नड्डा- पीएम मोदी ने समाप्‍त की परिवारवाद की राजनीति

0 14

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज जबलपुर पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मानस भवन में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित किया। प्र‍बुद्धजनों को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने देश में परिवारवाद की राजनीति को समाप्‍त कर दिया। उन्‍होंने कहा कि भाजपा की राजनीति‍ सबको साथ लेकर चलने की है। हमारा लक्ष्‍य सबका साथ, सबका विकास है।

मैं कार्यकर्ता के नाते अपील करने आया हूँ

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रानीदुर्गावती को किया नमन करते हुए कहा कि मैं कार्यकर्ता के नाते अपील करने आया हूँ। समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों को आशीर्वाद मिले। हमारी पार्टी को मजबूती मिलना समय की आवश्यकता है। ये बात हम सभी मानते हैं। हमे ऐसी मानसिकता में पहुंचा दिया गया था कि हमने ऐसे ही चलना होगा। एक साधारण मनुष्य के मन में बैठा गया था कि बदलाव नामुमकिन हैं, लेकिन मोदी के कार्यकाल में ये मानसिकता बदली हैं।

मोदी ने राजनीति की परि‍भाषा को बदल डाला

नड्डा बोले- पहले जाति देखकर राजनीति होती थी,जातिवादी चुनाव जीतने की आधार माना जाता था, परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति चलती थी,मोदी के आने के बाद जातिवाद परिवारवाद वोट बैंक की राजनीति को खत्म किया है। मोदी ने राजनीति की परि‍भाषा को बदल डाला है।

मोदी ने कोरोना से लड़ा भी और विकास भी किया

हमने कोरोना में लॉक डाउन लगाने का सख्त फैसला लिया। मोदी ने कोरोना से लड़ना भी और विकास भी किया। हमने रिकॉर्ड समय में कोरोना वैक्सीन बनाई और पूरे देश को वैक्सीन लगाई। मोदी टीका का नाम देकर विपक्ष बदनाम कर रहा था। देश को गुमराह करना कांग्रेस का काम है।हमने दूसरे देशों को भी वैक्सीन सप्लाई की है।

हम 3 तीसरे नंबर की इकोनॉमी बन जाएंगे

दूसरे देश आज भारत के विकास का लोहा मान रहे हैं। कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा उठाती है। कांग्रेस आज जरूर बेरोजगार हो गई है। पढ़ाई लिखाई जानकारी की हमेशा कमी रही है,यूपीए सरकार में कभी महंगाई कम नहीं हो पाई,मोदीजी के कार्यकाल में भारत का ग्रोथ रेट लगातार बढ़ा है। आज हम 5वे नंबर की इकोनॉमी बन गए हैं। आप बीजेपी को जिताएं हम 3 तीसरे नंबर की इकोनॉमी बन जाएंगे।

डॉक्टर बड़े बड़े रिसर्च करने के लिए भारत आ रहे

वर्ल्ड क्लास रिसर्च सेंटर खोले हैं। आज डॉक्टर बड़े बड़े रिसर्च करने के लिए भारत आ रहे हैं। आज नई शिक्षा नीति लागू की गई हैं। आज दुनिया का ऐसा कोई संगठन नही हैं जहां मोदी को आमंत्रित ना हो,आज जी 20 हुआ तो देश में हुआ,अंतरराष्ट्रीय नजरिए से देश बदल रहा हैं। दूसरे देशों में फंसे लोगों का लाने का काम देश ने प्राथमिकता से किया।

किसान गरीब महिलाओं की चिंता मोदी ने की

आज पाकिस्तान के साथ भारत का नाम नहीं लेता है। आज चर्चा का विषय पाकिस्तान नही होता बल्कि स्पेश की बात होती हैं। आज किसान गरीब महिलाओं की चिंता मोदी ने की हैं। आज 9 करोड़ महिलाओं को गैस का कनेक्शन दिया है।स्वच्छता अभियान का मजाक उड़ाया गया। 12 करोड़ इजत घर बनाए हैं। 18 हजार गाँव मे बिजली नही थी हमने बिजली पहुचाने का काम किया गया। किसानों का सम्मान निधि दी गई। नारी शक्ति बन्धन विधयक के कारण 33 प्रतिशत महिलाएं सदन में होगी। अगले विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में भी 33 प्रतिशत महिलाओं को स्थान मिलेगा।

इंडिया गठबंधन पर बोले-परिवार की पार्टी बनकर रह गए हैं दल

इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार से अपने आप को बचाने का प्रयास कर रहा है। राहुल गांधी जमानत सोनिया गांधी जमानत बाकी जेल में केजरीवाल जेल में है। आधे जेल कुछ बेल में हैं, राजनीतिक दलों को परिवारवाद की दल बनकर रह गए हैं। दल परिवार की पार्टी बनकर रह गए हैं। सभी परिवार को बचाने में लगे हुए हैं, सभी भ्रष्टाचार में लिप्त पार्टी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811