Let’s travel together.
nagar parisad bareli

TODAY :: राशिफल सोमवार 01 अप्रेल 2024

0 40

मेष राशि– कार्यक्षेत्र में आपको नए मौके मिलेंगे। जीवनसाथी से आपको प्यार और सम्मान मिलेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। आप के सामने कुछ भावनात्मक चुनौतियां आएंगी। आप अपने भाई बहनों का सहयोग करेंगे। आज आप नया व्यापार शुरू करने का सोच सकते हैं। मीडिया संचार के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। आप किसी खुबसूरत जगह की यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष राशि– जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। छात्रों की रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। करियर में नए अवसर मिलेंगे। लंबी यात्राओं के योग हैं। जिससे आपके व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक रूप से मजबूती आयेगी। पारिवारिक जीवन से समस्याएं दूर होगी। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आप कुछ नई योजनाओं पर काम करेंगे, जिससे अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

मिथुन राशि–  निजि सेक्टर में जॉब करने वाले लोगों को कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिल सकता है। जिसमें आप अपनी पूरी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इससे आपको लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। विभिन्न स्रोतों से आमदनी बढ़ेगी। विशेष कार्य पर खर्चे भी हो सकते हैं। आप घर के रेनोवेशन के बारे में सोच सकते हैं।

कर्क राशि– किसी बड़े लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आपको आध्यात्मिक कार्यों में आनंद आएगा। किसी कोर्ट केस का नतीजा आपके पक्ष में आने की संभावना है। आपके विरोधी कुछ परेशानियां खड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके परिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। आप परिवार के साथ छोटी मोटी यात्राओं पर जा सकते हैं।

सिंह राशि– सभी काम बनेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जिसमें आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। कुछ कार्यों को लेकर आज भागदौड़ हो सकती है। आज पॉजिटिव सोच रखें। आपके वैवाहिक रिश्ते में अच्छी बॉन्डिंग बनेगी। परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। बिजनेस करने के लिए दिन अच्छा है, पूरी टीम में उत्साह दिखाई देगा। अच्छे लाभ की संभावना है। बिजनेस संबंधी कोई यात्रा हो सकती है।

कन्या राशि– नौकरी में बॉस का सहयोग मिलेगा। जिससे आपको काफी लाभ होने की संभावना है। साझेदारी के व्यापार में तालमेल अच्छा बना रहेगा। आपको किसी के माध्यम से धन लाभ हो सकता है। आपके परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा। आपका सोशल सर्कल बढ़ेगा। बिजनेस रिलेटेड आपकी कोई यात्रा हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें खान-पान की आदतों में सुधार करें।

तुला राशि– अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जिससे आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। आपके व्यापार में लाभ होगा। किसी पारिवारिक आयोजन पर धन खर्च हो सकता है। ऐसा करना आपके पारिवारिक रिश्ते को और भी मजबूत बनाएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के योग बन रहे हैं। आप किसी सामाजिक कार्य में भी सहयोग करेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी इलेक्ट्रॉनिक तथा हार्डवेयर से जुड़े लोगों के लिए लाभ की संभावनाएं हैं।

वृश्चिक राशि-  पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में आपको आज ज्यादा काम मिल सकता है। आपको आपके कलीग्स से पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार करने को लाभ के योग हैं। पहले किए गए निवेश से फायदा होगा। प्राइवेट सेक्टर में काम करने को आर्थिक लाभ के संकेत हैं। आज आप अधिक उत्तेजित होने से बचें। पॉजिटिविटी लाने का प्रयास करें। छात्र कोई विदेशी भाषा सीखने का कोर्स कर सकते हैं। समय का सदुपयोग करें। दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी।

धनु राशि– आज कार्य क्षेत्र में काम का दबाव रहेगा। आप समय पर कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज आपके आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके करियर में प्रगति के योग हैं। खुद का व्यवसाय करने को अपने विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को विदेश में पढ़ने के अवसर मिलेंगे। अचानक खर्च बढ़ सकता है। किसी यात्रा पर जाने के योग हैं। पारिवारिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी संपत्ति को लेकर भाग दौड़ हो सकता है। शांति और विनम्रता से मुद्दों को हल करने की कोशिश करें।

मकर राशि– नई नौकरी के लिए कोई ऑफर आ सकता है। पारिवारजनों के आपसी तालमेल बनाकर रखें। व्यापार करने के लिए अच्छे लाभ की प्रबल संभावना है। कहीं किए गए निवेश का अच्छा रिटर्न मिलेगा। विद्यार्थियों की रूचि खेलकूद में बढ़ेगी। आपको अच्छे धन लाभ के योग हैं। आज आपको परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें रूटीन चेकअप कराते रहें।

कुंभ राशि– अच्छी रणनीति के साथ कार्यक्षेत्र का काम करेंगे। सहकर्मियों के साथ आपके तालमेल अच्छे रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक खर्च बढ़ेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। व्यापारी वर्ग को अपने विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी योजनाएं दूसरों से साझा ना करें। रिसर्च कर रहे लोगों को विदेश जाने का मौका मिलेगा। अचानक कहीं से धन लाभ के योग हैं।

मीन राशि- विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। आपका मन अध्यात्म में लगेगा। कार्य क्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। आप अपनी समझदारी से आगे बढ़ेंगे, आपको लाभ होगा। आज आप अपने व्यापार को और बढ़ाने के लिए नया प्लान बनायेंगे, योजनाएं सफल होंगी। आज आपको किसी से बात करते समय अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें। आज आप किसी भी मामले को बातचीत से हल करने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपने खानपान का ध्यान दें। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811