Let’s travel together.

इसरवारा-सुमरेरी रेलखंड पर 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेगी ट्रेन

0 48

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल के बीना-कटनी रेलखंड में इसरवारा-सुमरेरी के बीच बिछाए गए तीसरे रेलपथ पर ट्रेनें 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से दौड़ सकेंगी। इस नवनिर्मित रेलखंड का शनिवार को मध्य वृत के रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) मनोज अरोरा ने निरीक्षण किया।

18.025 किलोमीटर लंबे इस रेलपथ पर रेल संरक्षा आयुक्त ने पहले ट्राली निरीक्षण किया। उसके बाद इसरवारा से सुमरेरी रेलवे स्टेशन के बीच 100 किलोमीटर प्रतिघंट की गति से इंजन का स्पीड ट्रायल लिया। ट्रायल सफल रहने पर सीआरएस ने संबंधित रेल खंड पर यात्री ट्रेनों के परिचालन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह रेलखंड बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन परियोजना का भाग है।

कोयला लेकर चलने वाली मालगाड़ियों की अधिक संख्या के कारण बीना-कटनी रेलखंड पर हर समय ट्रेनों के संचालन का दबाव रहता है। ट्रेनों के परिचालन को सुगम बनाने के लिए रेलखंड में तीसरा रेलपथ बनाया जा रहा है। शनिवार को सीआरएस निरीक्षण के समय पमरे मुख्यालय से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) के साथ अन्य अधिकारी व जबलपुर मंडल से मंडल रेल प्रबंधक विवेक शील एवं वरिष्ठ मंडल इंजीनियर उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |     दमयंती व्याख्यान माला में पहुंचे मप्र प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत IAS एसएन मिश्रा     |     समसपुर चिंताहरण हनुमान मंदिर पर हुआ सुंदरकांड का आयोजन     |     15 दिन से अंधेरे में ग्राम पठा पौड़ी, बिजली-पानी को लेकर तहसील कार्यालय पर सैकड़ों ग्रामीणों का धरना     |     साईंखेड़ा में विराट 11 कुंडीय यज्ञ और रामकथा में गूंजा राम–भरत प्रेम का संदेश     |     फसल में पानी देते समय करंट लगने से किसान की मौत , डियूटी डॉ. सेन ने पोस्टमार्टम से किया इंकार      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811