Let’s travel together.

ये प्राकृतिक मौत नहीं, AIIMS के डॉक्टर करें पोस्टमार्टम… मुख्तार अंसारी के बेटे की मांग

0 111

उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में सजा काट रहे बाहुबली मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर शाम हार्ट अटैक से मौत हो गई. जिस के बाद आज यानि शुक्रवार को सुबह 9 बजे मुख्तार के शव को पोस्ट मार्टम के लिए लाया गया. जिस के बाद परिवार की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम होना था. जिस पर मुख्तार के बेटे ने सरकार पर टिप्प्णी की है.

मुख्तार के बेटे उमर अंसारी ने अभी तक पोस्टमार्टम न होने पर कहा कि यह (पोस्टमॉर्टम) उनकी प्रक्रिया है. मैंने पत्र लिखा है कि इसे एम्स दिल्ली के डॉक्टरों द्वारा किया जाना चाहिए. हमें यहां की चिकित्सा प्रणाली, सरकार और प्रशासन पर भरोसा नहीं है. वहीं उमर ने कहा कि ये प्राकृतिक मौत नहीं सुनियोजित हत्या है.

जांच को लेकर क्या कहा

जब मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी से मौत को लेकर जांच की मांग और उनकी आशंकाओं पर सवाल पूछा गया तो उन्होनें कहा कि एक दो दिन के बाद हम इसके बारे में न्यायपालिका से मांग करेंगे. उन्होनें कहा जो हम आशंका जता रहे है उस पर जांच हो. वहीं उमर ने कहा कि हमें स्लो पोइजन का शक नहीं यकीन है. उन्होनें कहा कि ये प्राकृतिक मौत नहीं सुनियोजित हत्या है. उन्होनें कहा कि जांच पर डीएम को फैसला लेना है. देखते हैं वह क्या फैसला लेते हैं. हमें उम्मीद है कि हम जो संदेह जता रहे हैं, उसकी जांच में कोर्ट मदद करेगा.

नेताओं के पोस्ट पर क्या कहा

जब उमर से लगातार नेताओं के द्वारा किए जा रहे पोस्ट और जांच की मांग पर सवाल किया गया, तो जवाब में उमर अंसारी ने कहा कि अभी मैंने कोई पोस्ट देखे नहीं है.हम लोग अल्लाह पर इमान रखते है और हमें पता है कि जिंदगी और मौत का मालिक अल्लाह है तो अल्लाह ने वक्त लिखा है तब ही पूरा हुआ है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811