मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड की गीदगड़ पंचायत के गांव महुआ खेड़ा में इन दिनों तेंदुआ का मूवमेंट देखा जा रहा है ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि महुआ खेड़ा में तेंदुआ का मूवमेंट कई दिनों से देखा जा रहा है गांव से ही लगकर जंगल पड़ता है पहले भी तेंदुआ का मूवमेंट महुआ खेड़ा के जंगलों में देखा गया था। गीदगढ़ सरपंच लीला किशन ने बताया इससे पहले भी महुआ खेड़ा गांव में तेंदुआ पशु का शिकार कर चुका है। जिसमें एक गाय की मौत पहले भी हो चुकी है। कुछ महीने पहले तेंदुआ ने गाय के ऊपर हमला कर दिया था जिससे गाय की गर्दन पर तेंदुए के दांत के निशान गड़ा दिए थे। ग्रामीणों ने उसका इलाज करा कर उसको को ठीक करवाया था। गांव से ही लगकर घना जंगल पड़ता है यह जंगल कई किलोमीटर दूर तक फैला हुआ है इसी जंगल में तेंदुआ का मोमेंट हर कभी देखने को मिलता है।
रविवार सोमवार की रात को तेंदुआ ने घर पर बंदी गाय के बछड़े पर हमला कर दिया। तेंदुआ ने गाय की बछड़े की गर्दन का कुछ हिस्सा खा गया पीछे का भी हिस्सा खा गया जिससे गाय की बछड़े की मौत हो गई। महुआ खेड़ा निवासी नेपाल सिंह पिता मिश्रीलाल मीणा ने अपने घर पर तीन खोज बंद रखे थे रात के समय तेंदुआ ने बंधे हुए बछड़े पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। तेंदुआ के आसपास गांव के मूवमेंट से गांव वालों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव वालों का कहना है कि आसपास के ग्रामीण इलाकों में तेंदुआ का मूवमेंट लगातार देखा जा रहा है। अभी तक कई जानवरों को अपना शिकार भी बन चुका है इसके बावजूद भी वन विभाग के कर्मचारी तेंदुआ को पकड़ने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Next Post