Let’s travel together.

ICU में मुख्तार, बड़े भाई अफजाल अंसारी ने कहा- जेल में ही मारने की साजिश, दुआं करें सब

0 56

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी ICU में है. तबीयत खराब होने पर उसे बीती रात जेल से अस्पताल शिफ्ट किया गया. अभी बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक, अभी मुख्तार अंसारी की हालत स्थिर है. अस्पताल से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि उसे पेट में दर्द की शिकायत थी, लेकिन मुख्तार के बड़े भाई अफजाल अंसारी ने जहर देने का आरोप लगाया है. उनका दावा है कि जेल के अंदर ही उनके भाई को मारने की कोशिश हो रही है.

मुख्तार अंसारी को सोमवार रात तीन बज कर 55 मिनट पर बांदा मेडिकल कॉलेज में एडमिट किया गया था. फिर कुछ देर बाद मुख्तार के परिवार को ये जानकारी दी गई, जिसके बाद मुख्तार के परिवार के लोग बांदा पहुंचे. मुख्तार के बड़े भाई अफजाल अंसारी गाजीपुर से बीएसपी के सांसद हैं. इस बार वे समाजवादी पार्टी के टिकट पर गाजीपुर से ही लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. उनकी मानें तो 40 दिन पहले भी मुख्तार को जहर देने की कोशिश की गई थी.

बांदा जेल के जेलर और 2 डिप्टी जेल सस्पेंड

मुख्तार अंसारी को खाना देने से पहले उसे जेल के स्टाफ टेस्ट करते हैं. पिछली बार तीन लोगों की तबीयत खराब हो गई थी. बाराबंकी की जिला अदालत से मुख्तार ने इस मामले की जांच कराने की अपील भी की है. बाराबंकी अदालत में उसे 21 मार्च को पेश होना था. उसकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होनी थी, लेकिन जेल प्रशासन ऐसा नहीं कर पाया. बाद में लापरवाही के आरोप में बांदा के जेलर राजेश कुमार और दो डिप्टी जेलर को सस्पेंड कर दिया गया था.

मुख्तार को मिटाने की कोशिश हो रही- अफजाल अंसारी

बड़े भाई अफजाल अंसारी ने कहा कि काफी दिनों से मुख्तार अंसारी की हत्या की साजिश रची जा रही है. सबकी मौत का एक दिन निश्चित है, लेकिन शैतान कोशिश तो कर सकता है. मुख्तार को मिटाने की, खत्म करने की तमाम कोशिशें हो रही हैं. ऊसरी चट्टी कांड में मुख्तार की गवाही न हो, इसलिए ये साजिश हो रही है. मुख्तार गवाही देगा तो बृजेश सिंह, त्रिभुवन सिंह को सजा हो जाएगी. सरकार, अपराधियों, अफसरों की मिलीभगत से ये सब अंजाम देने की कोशिश चल रही. हम कानून के रास्ते से मुख्तार की सुरक्षा के लिए कोशिश कर रहे हैं.

मुख्तार अंसारी पर 65 केस दर्ज, 8 मामलों में हुई सजा

मुख्तार का छोटा बेटा उमर अंसारी भी अपने पिता से मिलने बांदा पहुंचा है. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उमर ने सबसे अपने पिता के लिए दुआ करने की अपील की है. मुख्तार अंसारी साल 2005 से ही जेल में है. उस पर कुल 65 केस दर्ज हैं. हाल के डेढ़ साल में उसे आठ मामलों में सजा हो चुकी है. इसी कारण वो पिछला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ पाया. उसका बड़ा बेटा अब्बास अंसारी और भतीजा मन्नू अंसारी भी विधायक हैं. मुख्तार पर बीजेपी विेधायक कृष्णानंद राय की हत्या का भी आरोप है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अधूरी सड़कों ने बढ़ाई मुसीबत: शाहपुरा से औरा माल मार्ग पर धूल, जाम और अव्यवस्था से त्रिंलंगा क्षेत्र के रहवासी परेशान     |     बामुलाहिजा :: दिल्ली दौरा, भोपाल में फुसफुसाहट- संदीप भम्मरकर     |     कानपुर विश्वविद्यालय परिसर में दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन     |     क्या कांशीराम को यूपी चुनाव के पहले भारत रत्न मिल सकता है?-अजय बोकिल     |     तेंदुए के कारण भयभीत ग्रामीण,किसान का बकरा ले गया तेंदुआ     |     हाइ टेंशन में हाइटेंशन पर चढ़ा किसान भारतीय न्याय व्यवस्था पर उठा सवाल     |     पुलिसकर्मी बनकर किया डिजिटल फ्राड, बनाए मकान, खरीदे प्लाट, कार     |     जिस घर से विदा होना थी बेटी की डोली, अब उठी अर्थी     |     सुनील सोन्हिया को मालवा संगीत सम्मान से किया सम्मानित     |     फार्च्यून टी एमटी की मनमानी से परेशान किसान चढ़ा हाइटेंशन टावर पर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811