Let’s travel together.

कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने डायरिया पीड़ितों से की मुलाकात

0 99

सीनियर डॉक्टरों के साथ पहुंचे अस्पताल
सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर

कांग्रेस नेता पंकज शर्मा आज मेकाहारा एवं जिला अस्पताल पहुंचकर डायरिया से पीड़ित लोगों से मुलाकात की एवं स्थिति का जायजा लिया उनके साथ सीनियर डॉक्टर राकेश गुप्ता एवं अरुण केडिया मौजूद थे। आपको बता दे कि पिछले कुछ दिनों से ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत लाभांडी संकल्प सोसायटी एवं आसपास डायरिया का प्रकोप देखने को मिल रहा है अब तक लगभग 100 से अधिक मरीज इससे पीड़ित हो चुके हैं

जिन्हें उपचार के लिए मेकाहारा एवं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है इसमें बुजुर्ग के साथ-साथ बच्चे भी शामिल हैं वहीं पीड़ित मरीजों से मुलाकात करने पहुंचे पंकज शर्मा ने उन्हें हर संभव मदद पहुंचाने की बात कही साथ में मौजूद डॉक्टर से अच्छे से इलाज कर जल्द से जल्द मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान कराने निवेदन किया। साथ ही उन्होंने उक्त क्षेत्र में डायरिया के प्रकोप को लेकर चिंता भी जाहिर की उन्होंने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि बीमारी के रोकथाम के लिए उचित प्रबंध कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाए।


इस दौरान उनके साथ मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष माधव साहू पार्षद धनेश राजा बंजारे एल्डरमैन पप्पू बंदे अमजद मनोहर रंगेल बंधु जंघेल निलेश सोनी आशुतोष मिश्रा बिरजू तबरेज अक्कु नाग जित्तू भारती विकास बंदे सजमन बाघ एवं आदि लोग उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |     जनगणना का पहला चरण ,एसडीएम का सघन निरीक्षण      |     सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में 15 दिन से ठप पेयजल सप्लाई, कट्टी लेकर पानी के लिए भटक रही जनता       |     रायसेन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा     |     जनगणना तैयारियों का जायजा लेने दीवानगंज पहुंचे एसडीएम, सर्किल-3 का किया निरीक्षण     |     छह साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811