Let’s travel together.

लोक सभा निर्वाचन 2024 की आदर्श आचार संहिता में अवैध शराब के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाही

0 62

 

रायसेन।  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, रायसेन श्री अरविन्द कुमार दुबे के निर्देश पर, सहायक आयुक्त आबकारी, श्रीमति वंदना पाण्डेय के मार्गदर्शन में लोक सभा निर्वाचन 2024 की आदर्श आचार संहिता जिले में प्राभावशील होने से आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा संग्रहण, परिवहन चौर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के चलाया जारहा है जिसके अंतर्गत उडनदस्तो (फलाईंग स्कॉट टीम) का गठन किया गया है।

आर्दश आचार संहिता लागू होते ही. श्रीमति वंदना पाण्डेय, सहायक आशुयक्त आबकारी रायसेन द्वारा स्वंम जाकर मद्य भण्डागारों/ इकाईयों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। जिसमें उपायुक्त आबकारी संभगीय उड़नदस्ता भोपाल श्री यशवंत कुमार धनौरा, के साथ-साथ दिनांक 22.03.2024 को सोम आसवानी सेहतगंज का निरीक्षण किया जाकर समस्त प्रकार की कमियों की पूर्ति किये जाने के निर्देश दिये गये है, जिसमें इकाई में प्रति यूनिट पर सी.सी.टी.व्ही कैमारों को सूचारू रूप से 24×7 की निगरानी में कार्य किये जाने के निर्देश दिये गये है। कैमरो से निगरानी कन्ट्रोल रूम भोपाल द्वारा किया जा रहा है।

गठित उडनदस्तो (फलाईंग स्कॉट टीम) द्वारा आदर्श आचार संहिता अवधि से दिनांक 22.03.2024 तक कुल 29 प्रकरणों में देशी / विदेशी / हाथ भट्टी मदिरा मात्रा 175 बल्क लीटर एवं लाहन मात्रा 3920 किलो ग्राम जप्त की गई है। जप्त मदिरा व लाहन का बाजार मूल्य 44,22,185/- (रूपये चवालिस लाख बाईस हजार एक सौ पचासी) है। एक प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के अंतर्गत प्रकरण में मोटर साइकिल जप्त किया गया है। जिसका अनुमानित मूल्य 100000/- (रूपये एक लाख) है।

श्रीमति वंदना पाण्डेय, सहायक आयक्त आबकारी रायसेन ने बताया कि लोक सभा निर्वाचन 2024 अवधि में अवैध मदिरा संग्रहण, परिवहन चौर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध कार्यवाही इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |     बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता,फसल खराब होने के आसार     |      23 साल बाद रामलीला का आयोजन,  पहले दिन राम जन्म की कथा का मंचन      |     बालमपुर घाटी में लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा टला, ब्रेक फेल ट्राला खाई में घुसा     |     वीरांगना महारानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर  निकाली बाइक रैली     |     ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, कटाई से पहले फसलों पर संकट     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला पीड़ितों ने नहीं खुलने दिया बैंक     |     इतिहास और प्रकृति के संगम सानौधा की पहचान थी झूला पुल     |     तेज आंधी के साथ ओले गिरे हुई बारिश,कई जिले में फसलें प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811