Let’s travel together.

सिवनी में 20 कैरेट सोने से बने 28 लाख कीमत के 29 हार जब्त

0 84

 सिवनी। सिवनी जिले की कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत सुनारी मोहल्ला में सोने के जेवरात बेचने की फिराक मे घूम रहे मथुरा निवासी सुरेश कुमार गुप्ता से 28 लाख रुपये के सोने के जेवरात जब्त किए हैं, जिसकी वैधानिक कार्रवाई कर प्रकरण आयकर विभाग को भेजा गया है। सुरेश कुमार से पुलिस ने 20 कैरेट सोने से निर्मित 5 नग बड़े रानी हार और 24 नग छोटे हार जब्त किए हैं।

सिवनी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष पुतला चौक सुनारी मोहल्ला में दबिश दी जहां पर थेले में सोने के जेवरात रखकर बेचने की फिराक में घूम रहे उत्तरप्रदेश मथुरा के थाना कोतवाली अंतर्गत पतमा गली 18 निवासी सुरेश कुमार पुत्र स्व. हरिशंकर गुप्ता (58)को सुनारी मोहल्ला निवासी पप्पू सोनी के घर के पास से पकड़ा गया। तलाशी लेने पर सुरेश कुमार के थेले में 515 ग्राम सोने के जेवरात (कीमती 28,13,218 रूपये) पाए गए है, जिसे जब्त कर लिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मथुरा निवासी सुरेश कुमार गुप्ता से सोने के जेवरात के बिल प्रस्तुत करने कहा गया लेकिन सोने के जेवरात के बिल नहीं होने पर पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण तैयार आयकर विभाग को आगे की जांच करने सौंप दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811