Let’s travel together.

मेगा स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, 1100 से ज्यादा लोगों को किया परीक्षण

0 158

– भगवान बिरसा मुंडा 150वी जयंती पर 15 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगा

– मरीजों को मिला नि:शुल्क इलाज व दवाएं

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में शनिवार को जनजातीय गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वी जयंती पर स्वास्थ्य सेवा यात्रा का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत शिवपुरी जिले में 15 सेवा बस्तियों में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। यह स्वास्थ्य शिविर एनएमओ (नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन) शिवपुरी इकाई एवं सेवा भारती के सहयोग एवं समन्वय से आयोजित किए गए। शिविर एनएमओ (नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन) डॉ. आशुतोष चौऋषि ( अध्यक्ष), डॉ. संजय ऋषिश्वेशर( संरक्षक), डॉ. अनंत राखोंडे ( सह संरक्षक), डॉ. पंकज शर्मा (सचिव) के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किए गए।
जिले में 15 सेवा बस्तियों में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए गए, साथ ही साथ जागरूकता अभियान एवं निशुल्क दवाईया वितरित की गयी. स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ श्रीमंत राजमाता विजयराजे सिंधिया हॉस्पिटल में भारत माता, भगवान धन्वंतरि एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर हृरूह्र एवं सेवा भारती के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर एवं विश्वास राठौर ने मन्त्र के साथ की, तत्पश्चात शिवम शर्मा मध्यभारत प्रांत विद्यार्थी प्रमुख ने अधिकारी परिचय कराया।
इसके बाद शिवपुरी इकाई से डॉ. संजय ऋषिश्वेशर ( संरक्षक) ने राष्टीय, क्षेत्रीय एवं प्रान्त स्तर पर चलने वाली सेवा यात्राओं एवं स्वास्थ्य शिबिर के प्रारूप के बारे में बताया, डॉ. ज्योति शुक्ला ( सह-सचिव) ने भगवान बिरसा मुंडा के बारे में छात्रों को संबोधित किया एवं समाज को उनसे क्या सीखना चाहिए ये भी बताया। डॉ. राजेंद्र पवैया ( सदस्य) ने ओम बंसल , मुकेश जी, नरेंद्र सेवा भारती , अन्य अतिथिगण एवं सभी चिकित्सक और छात्रों का इस पुनीत एवं सेवा कार्य में आने एवं सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। अंत में भोला मेहता ने कल्याण मन्त्र के साथ उद्धाटन सत्र का समापन किया. इसके बाद सभी बरिष्ठ चिकित्सक एवं मेडिकल छात्र सेवा बस्ती में शिबिर के लिए प्रस्थान किया। स्वास्थ्य शिविर शिवपुरी जिले की 15 सेवा बस्तियों में लगाए गए। जिनमें कुल लाभार्थियों की संख्या लगभग 1178 रही जिनमें कुल 352 पुरुष, 589 महिलाएं एवं 237 बच्चे शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811