मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
ग्राम जमुनिया में वीरांगना अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस मनाया गया।अखिल भारतीय लोधी महासभा ने रानी वीरांगना अवंती बाई को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदानी जीवन को याद किया।
उल्लेखनीय हे कि वीरांगना अवंती बाई ने अंग्रेजों के अत्याचार और गुलामी से मुक्त होने के लिए वर्ष अट्ठारह सौ सत्तावन में देश में पहली बार आजादी की लड़ाई का बिगुल फूंका गया था। इस लड़ाई में मध्य प्रदेश के मंडला की महारानी वीरांगना अवंती बाई का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने अंग्रेज सेना से लोहा लेते हुए वीरांगना लोधी महासभा की ओर से पहली शहीद महिला थी जो अंग्रेजी के साथ लड़ाई में 20 मार्च 1858 को शहीद हो गई थी।
उनकी स्मृति में ही अखिल भारतीय लोधी महासभा प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को रानी वीरांगना अवंती बाई को श्रद्धांजलि अर्पित करता है इसी के तहत ग्राम जमुनिया में वीरांगना अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस मनाया गया जिसमे ज़िला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भदोरिया , प्रदेश संगठन महामंत्री वर्षा लोधी, ब्लॉक अध्यक्ष सांची दौलत, हरिनारायण जनपद सदस्य, अमरचंद ,जमना पटेल ,लखपत सिंह, डॉक्टर हेमराज सिंह, लक्ष्मी नारायण, नवल सिंह , सौदान सिंह, गिल्लन , जन प्रतिनिधि चरण , जनपद सदस्य प्रतिनिधि गुलशेर लोधी, पूरनसिंह पटेल सहित गांव के गण मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।